Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

15वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह का आयोजन, रवि किशन को मिला 'संसद रत्न' सम्मान

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Law and Justice, Ravi Kishan, Sansad Ratna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jul 2025

Last updated on: Jul 28, 2025, 11:46 IST

लोकसभा में बेहतर काम करने पर सांसदों को 'संसद रत्न' अवॉर्ड मिला है। इन सांसदों ने लोकसभा में अपना अमूल्य योगदान दिया है। संसद रत्न पुरस्कार पाने वालों में गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन समेत अन्य शामिल हैं।  रवि किशन ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा, "यह पुरस्कार सिनेमा उद्योग को समर्पित है। 

एक कलाकार के रूप में पहली बार 'संसद रत्न' पुरस्कार प्राप्त करना उन लोगों के लिए जवाब है, जो मानते थे कि कलाकार सक्रिय नहीं होते।" सांसद रवि किशन ने कहा, "यह पुरस्कार फिल्म उद्योग और गोरखपुर के लिए है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए है। 

यह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए भी है, जिन्होंने मुझे संसद की बारीकियां सिखाईं। मैंने उनसे प्रश्न पूछना और प्राइवेट बिल पेश करना सीखा।"उन्होंने आगे कहा, "मैं गोरखपुर की आवाज बना। आज गोरखपुर की आवाज को बुलंद करने के कारण मुझे 'सांसद रत्न' पुरस्कार मिला है। 

मुझे विशेष रूप से निजी विधेयकों और अधिक प्रश्न पूछने के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है।" वहीं, उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि उन्हें 'सांसद रत्न' पुरस्कार मिला। सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि लोग केवल एक मनोरंजनकर्ता के रूप में देखते थे, लेकिन सांसद के तौर पर रवि किशन ने जो आवाज उठाई और सेवा की, उसका फल उन्हें इस पुरस्कार के रूप में मिला है।"

उन्होंने कहा, "गोरखपुर की जनता की आवाज को संसद में बुलंद करने का परिणाम है कि आज उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।" दिल्ली में आयोजित 15वें संसद रत्न पुरस्कार समारोह में शामिल केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मुझे यह साझा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि कृषि समिति को सत्रहवीं लोकसभा के दौरान उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'संसद महा रत्न' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

'संसद रत्न' पुरस्कार सांसदों के बेहतरीन प्रदर्शन और उनकी स्टैंडिंग कमेटी में योगदान को मान्यता देता है। मैं सभी सांसदों को हार्दिक बधाई देता हूं। वे इस पुरस्कार के सच्चे हकदार हैं।" केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा, "हमारा मानना है कि संसद को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सभी सांसदों की है। संसद को तालमेल के साथ चलाना और देश के प्रति कर्तव्य निभाना उतना ही जरूरी है, जितना इसे समझदारी के साथ संचालित करना।"

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Law and Justice , Ravi Kishan , Sansad Ratna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD