Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डेनमार्क में मिनर्वा ने जीता दाना कप, 1 हफ्ते में भारतीय ने जीता दूसरा वर्ल्ड टाइटल

टीम ने टूर्नामेंट में 110 गोल दागे और सिर्फ़ 1 गोल खाया, 6 क्लीन शीट भी हासिल की

Sports News, Football, Minerva Academy, Dana Cup, Indian Club Minerva Academy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 25, 2025, 18:14 IST

भारतीय क्लब मिनर्वा एकेडमी ने भारत से विश्व मंच तक अपनी पहचान करा दी है। मिनर्वा ने एक हफ्ते में दूसरा विश्व खिताब जीता है। उन्होंने 19 जुलाई को यूथ वर्ल्ड कप(गोथिया कप) जीता और अब 25 जुलाई को डेनमार्क में टीम ने दाना कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

मिनर्वा की अंडर-14 टीम दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित युवा टूर्नामेंटों भारत की पहचान करा दी है। लगातार दो अंतरराष्ट्रीय खिताब के साथ मिनर्वा ने प्रतिभा और टीम वर्क दिखाते हुए वर्ल्ड मैप पर जगह बनाई है। फाइनल मैच में टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और माल्टा के केएफएफ क्लब को 15-0 से हराया। 

इसी के साथ टीम दाना कप अपने नाम करने में सफल रही। पूरे मैच में टीम का दबदबा रहा और उन्होंने गोल करने का मौका नहीं दिया। माल्टा की टीम पूरी तरह से पीछे रही और मिनर्वा ने लगातार गोल किए। टीम का खेल के हर पहलू पर दबदबा रहा। 

टीम ने मिडफील्ड एरिया पर दबदबा बनाए रखा। राज ने तीन गोल के साथ हैट्रिक दागी, जबकि रिदम, टोनी, राजेश, चेतन.के, योहेन्बा, डेनामोनी ने 2-2 गोल दागे। आजम और चेतन टी. की ओर से आए 1-1 गोल ने टीम की जीत पक्की कर दी। इससे पहले सेमीफाइनल में टीम ने फिलिस्तीन की रावहेल को 4-0 से हराया। 

देनामोनी ने दो गोल दागे, जबकि राज और रिदम ने 1-1 गोल किया। वहीं, क्वार्टर फाइनल में मिनर्वा ने आर्टजीज को 17-1 से मात दी। राज ने हैट्रिक की। योहेन्बा, डेनामोनी, चेतन टी., पुनशिबा, अमरसन, आजम ने 2-2 गोल दागे, जबकि मेहताब और टोनी ने 1-1 गोल किया।

डेनमार्क के होरिंग में खेले गए दाना कप में 45 प्लस देशों की 1,000 से अधिक युवा टीमों ने हिस्सा लिया। ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा युवा फुटबॉल टूर्नामेंट है। भारतीय टीम ने किसी को अपने आगे टिकने का मौका नहीं दिया। टीम ने टूर्नामेंट में 110 गोल दागे और सिर्फ़ 1 गोल खाया। इससे एक विरासत स्थापित हुई। 

टूर्नामेंट के अंत तक मिनर्वा एकेडमी ने 7 मैचों में 110 गोल दागे और सिर्फ़ 1 गोल खाया। किसी भी एज ग्रुप में कोई भी टीम उसके क़रीब नहीं पहुंच पाई। इन आंकड़ों से परे एक और महत्वपूर्ण बात छिपी है - भारतीय फुटबॉल के लिए एक नया विश्वास।

 

Tags: Sports News , Football , Minerva Academy , Dana Cup , Indian Club Minerva Academy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD