Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एलयूसीसी चिट फंड घोटाले को लेकर अनिल बलूनी समेत चार सांसदों ने गृह मंत्री से की मुलाकात

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Trivendra Singh Rawat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jul 2025

Last updated on: Jul 25, 2025, 17:43 IST

एलयूसीसी चिट फंड घोटाले को लेकर उत्तराखंड के सांसदों ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह, नैनीताल सांसद अजय भट्ट और टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह भी मौजूद रहीं। इसकी जानकारी पौड़ी से सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी।  

अनिल बलूनी ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उत्तराखंड में गरीब लोगों के साथ हुए एलयूसीसी फ्रॉड मामले में प्रमोटर्स पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि पहाड़ के लोगों की खून-पसीने की कमाई को तुरंत उन्हें वापस दिलाया जा सके।

उन्होंने ये भी बताया कि एलयूसीसी चिट फंड घोटाले को लेकर गृह मंत्री ने आश्वस्त किया है वे इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और दोषियों को सख्त सजा देंगे। भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''हरिद्वार से लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नैनीताल से लोकसभा सांसद अजय भट्ट, टिहरी से लोकसभा सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के साथ मैंने आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे उत्तराखंड में गरीब लोगों के साथ हुए एलयूसीसी फ्रॉड मामले में प्रमोटर्स पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि पहाड़ के लोगों की खून-पसीने की कमाई को तुरंत उन्हें वापस दिलाया जा सके। 

हमारी राज्य सरकार द्वारा भी इस मामले की जांच की संस्तुति की गई है।''उन्होंने आगे बताया कि गृह मंत्री से आग्रह किया कि एलयूसीसी फ्रॉड मामले में इसके प्रमोटर्स को इंटरपोल की मदद से वापस देश लाकर गुनाहगारों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाए और उन्हें ऐसी सजा दी जाए ताकि फिर से कोई ठग, गरीबों को धोखा देने का प्रयास न करे। 

गृह मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इस मामले पर कड़ा एक्शन लेंगे और दोषियों को उनके किए की सजा भुगतनी ही होगी।उत्तराखंड में करीब 92 करोड़ रुपए के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले की सीबीआई जांच करेगी। मामले की सीबीआई जांच के लिए हस्तांतरित करने के लिए राज्य की पुष्कर धामी सरकार का अनुमोदन मिल गया है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Trivendra Singh Rawat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD