Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चंडीगढ़ में साइबर सुरक्षा और एआई नवाचार केंद्र के रूप में उभरने की अपार संभावनाएं

पीएचडीसीसीआई ने क्षेत्रीय साइबर सुरक्षा एवं एआई सम्मेलन का किया आयोजन

PHD Chamber of Commerce and Industry, PHDCCI, Regional Cyber Security and AI, RCA, Regional Cyber Security and AI Conference 2025, Software Technology Parks of India, STPI, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jul 2025

Last updated on: Jul 25, 2025, 16:47 IST

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा तथा एआई सम्मेलन में ट्राईसिटी के 300 से अधिक उद्योगपतियों, शिक्षा जगत, स्टार्टअप, प्रोफेशनल तथा सरकारी प्रतिनिधियों ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में उभरती चुनौतियों और नवाचारों पर चर्चा की। इस अवसर पर भारत सरकार के कारपोरेट मामले मंत्रालय के क्षेत्रीय निदेशक विनोद शर्मा ने एक वीडियो संबोधन के माध्यम से डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र में कॉर्पोरेट प्रशासन के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। 

उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती निर्भरता के साथ-साथ कॉर्पोरेट संस्थाओं में साइबर अनुपालन और डेटा अखंडता को प्राथमिकता देना भी आवश्यक है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पाक्र्स ऑफ इंडिया के निदेशक शैलेंद्र त्यागी ने डीप-टेक स्टार्ट-अप्स को पोषित करने में एसटीपीआई की भूमिका के बारे में बताया।

चंडीगढ़ प्रशासन के उद्योग विभाग के निदेशक पवित्र सिंह ने डिजिटल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने जोर देकर कहा कि चंडीगढ़ में साइबर सुरक्षा और एआई नवाचार के केंद्र के रूप में उभरने की अपार संभावनाएं हैं और उन्होंने उद्योग एवं शिक्षा जगत के साथ, विशेष रूप से एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स को सशक्त बनाने के लिए, गहन सहयोग में रुचि व्यक्त की।

नेटफ्लिक्स की प्रशंसित श्रृंखला जामताड़ा के निर्माता मनीष त्रेहान ने एक रचनात्मक उद्योग परिप्रेक्ष्य जोड़ते हुए, साइबर जागरूकता बढ़ाने में कहानी कहने की शक्ति पर ज़ोर दिया। गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई की क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने उभरती प्रौद्योगिकियों पर संवाद को बढ़ावा देने के लिए चैंबर की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

साइबर स्पंक्स और साइबर अकादमी के संस्थापक तरुण मल्होत्रा ने इस बात पर ज़ोर दिया कि साइबर सुरक्षा और एआई भारत के डिजिटल विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। डीसीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीईओ डॉ.अनिरुद्ध गुप्ता ने जमीनी स्तर पर साइबर जागरूकता पर ज़ोर दिया।  

इस अवसर पर एआई और साइबर सुरक्षा:एमएसएमई निर्यात के लिए महत्वपूर्ण बदलाव, डीपीडीपी अधिनियम 2023:अनुपालन, भ्रम और परिणाम, एआई के साथ स्मार्ट स्केलिंग:व्यवसाय/एमएसएमई विकास के लिए एआई का लाभ कैसे उठा सकते हैं समेत कई विषयों पर पैनल चर्चा का आयोजन किया गया।

 

Tags: PHD Chamber of Commerce and Industry , PHDCCI , Regional Cyber Security and AI , RCA , Regional Cyber Security and AI Conference 2025 , Software Technology Parks of India , STPI , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD