Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. रवजोत सिंह ने औचक सफाई व्यवस्था का लिया जायज़ा

कई स्थानों पर लगे कचरे के ढेरों पर जताई सख़्त नाराज़गी, अधिकारियों को चेतावनी, जल्द सफाई न होने पर होगी कड़ी कार्रवाई : डॉ. रवजोत सिंह

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Baltej Pannu, Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala, Paramvir Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 23 Jul 2025

Last updated on: Jul 23, 2025, 16:53 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज सुबह पटियाला शहर का औचक दौरा कर ज़मीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया है। उन्होंने शहर में कचरा एकत्र करने और इसका उचित समय पर निस्तारण करने बनाए गए सेकेंडरी प्वाइंट्स का निरीक्षण करते हुए कई जगहों पर लगे कचरे के ढेरों पर गहरी नाराज़गी जताई और नगर निगम अधिकारियों को सख़्त चेतावनी दी कि यदि तुरंत सफाई नहीं हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उनके साथ बलतेज पन्नू, मेयर कुंदन गोगिया, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चेयरपर्सन रीना गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव, नगर निगम कमिश्नर परमवीर सिंह व सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली भी मौजूद रहे। मंत्री ने शहर के संजय कॉलोनी, सब्ज़ी मंडी, भीम कॉलोनी, पुराना बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, फेक्ट्री एरिया, घुम्मण नगर, आनंद नगर, जेल की दीवार के आस पास आदि क्षेत्रों का दौरा किया और सफाई को लेकर ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर फीडबैक भी लिया और कहा कि पटियाला एक ऐतिहासिक व सुंदर शहर है लेकिन सफाई के हालात चिंताजनक हैं, यहां तक कि इससे छोटे नगरों में भी बेहतर सफाई होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मानसून के चलते कचरा जमा रहने से बीमारियाँ फैल सकती हैं, इसलिए सफाई व्यवस्था तुरंत दुरुस्त की जाए। कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डॉ. रवजोत सिंह ने दोबारा औचक निरीक्षण करने की बात कही और कहा कि शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की प्रतिबद्धता के तहत वे खुद सुबह-सुबह शहरों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सफाई व्यवस्था में सहयोग दें और घरों से ही गीला-सूखा कूड़ा अलग करें व सड़क पर कचरा न फेंकें।

उन्होंने निगम अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों को यूनिफॉर्म व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक कर सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़कें, स्ट्रीट लाइट व सीवरेज सिस्टम जैसे बुनियादी मुद्दों पर चर्चा की गई।

नगर निगम कमिश्नर परमवीर सिंह ने बताया कि इस साल के अंत तक पुराने कचरे का निपटारा कर लिया जाएगा। इसके लिए 3 एकड़ नई जगह की पहचान कर वहां वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की योजना है। उन्होंने बताया कि कचरा माफिया पर भी कार्रवाई की गई है, पुराने ठेके को रद्द कर निगम द्वारा खुद लिफ्टिंग का काम किया जा रहा है, और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मदद से प्लास्टिक पर भी रोक लगाने के प्रयास जारी हैं।

इस अवसर पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा, एडीसी नवरीत कौर, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नविंदर सिंह, पार्षद जसबीर गांधी, एसके मोहित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Baltej Pannu , Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala , Paramvir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD