Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरेक गांव तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता - हरदीप सिंह मुंडियां

कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने गांव हयातपुर में 62.45 लाख रुपए की लागत से बनने जा रही जल सप्लाई स्कीम का किया शिलान्यास

Hardeep Singh Mundian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Karambir Singh Ghuman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुकेरियां/होशियारपुर , 23 Jul 2025

Last updated on: Jul 23, 2025, 16:48 IST

पंजाब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में आज राजस्व पुनर्वास व आपदा प्रबंधन, जल सप्लाई व सेनिटेशन, आवास निर्माण व शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने विधायक दसूहा करमबीर सिंह घुम्मण व विधानसभा क्षेत्र इंचार्ज प्रो. जी. एस मुल्तानी की मौजूदगी में ब्लॉक मुकेरियां के गांव हयातपुर में 62.45 लाख रुपए की लागत से बनने जा रही जल सप्लाई स्कीम का शिलान्यास किया और ब्लॉक हाजीपुर में 54.50 लाख रुपए की लागत से बनी जल सप्लाई स्कीम का उद्घघाटन किया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा पहुंचे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी और बीमारियों में भी कमी आएगी। कैबिनेट मंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की जरूरतमंद इलाकों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की नीति अत्यंत प्रभावी और कारगर साबित हो रही है।

सबसे पहले उन्होंने मुकेरियां के हयातपुर गांव में 62.45 लाख रुपए की लागत से जल सप्लाई स्कीम का शिलान्यास करते हुए बताया कि इससे पहले हयातपुर गांव को कोटली खास जल सप्लाई स्कीम के तहत पानी मिल रहा था, लेकिन इसमें शामिल अन्य गांवों के कारण हयातपुर में पर्याप्त मात्रा में जल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। अब इस गांव को अलग करके नई जल सप्लाई स्कीम बनाई जा रही है। इस स्कीम के तहत 200 एमएम डायमीटर का ट्यूबवेल 150 मीटर गहराई तक लगाया जाएगा, 50000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी बनाई जाएगी और 5886 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। 

इसके अलावा 7.50 बीएचपी की पम्पिंग मशीनरी और पम्प चेम्बर का निर्माण भी किया जाएगा। इस योजना से कुल 285 घरों के करीब 1618 लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी और इसका रख-रखाव गांव की पंचायत द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में 46 शौचालयों के निर्माण के लिए 6.90 लाख रुपए की राशि जारी की गई थी, जिसका कार्य पूरा कर लिया गया है।

इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री ने ब्लॉक हाजीपुर के अंतर्गत गांव डालोवाल में भी 54.50 लाख रुपए की लागत से बनी नई जल सप्लाई स्कीम का उद्घघाटन किया। उन्होंने कहा कि पहले डालोवाल गांव दगन जल सप्लाई स्कीम के अधीन था, जिसमें दगन, डालोवाल और बंबोवाल तीन गांव शामिल थे। इस कारण डालोवाल में पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। 

अब इसे अलग कर नई जल सप्लाई स्कीम लागू की गई है। इस स्कीम के अंतर्गत 200 एमएम डायमीटर का ट्यूबवेल 75 मीटर गहराई तक लगाया गया है, 50000 लीटर क्षमता की पानी की टंकी स्थापित की गई है और 4176 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। 

इसके साथ ही 6.00 बीएचपी की पम्पिंग मशीनरी और पम्प चेम्बर भी बनाए गए हैं। इस योजना से 160 घरों के 1045 लोगों को स्वच्छ जल की आपूर्ति होगी। इसका रख-रखाव ग्राम पंचायत द्वारा किया जा रहा है और पंचायत के पास इसके लिए 48000 रुपए की राशि भी उपलब्ध है। 

इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन के तहत डालोवाल में 48 शौचालयों के निर्माण के लिए 7.20 लाख रुपए की राशि खर्च की गई है और यह कार्य भी पूरा हो चुका है। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री मुंडिया ने मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि अक्टूबर में शुरू होने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुनिश्चित कर रही है। 

इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी लोगों को 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा, जिससे वे बिना किसी आर्थिक बोझ के गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि जुटाने में असमर्थ हैं। 

इस पहल से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि लोगों का भरोसा भी सरकार पर और मजबूत होगा। उन्होंने 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। 

इस अभियान के तहत नशे की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाने, नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और नशे की लत से पीड़ित लोगों के पुनर्वास के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में शिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे इस बुराई से दूर रहें। 

इस अभियान का उद्देश्य न केवल नशे को समाप्त करना है, बल्कि समाज में स्वस्थ और सकारात्मक माहौल को बढ़ावा देना भी है। इस मौके पर चीफ इंजीनियर राजेश दुबे, एसई महेश कुमार, एक्सईएन तलवाड़ा अनुज शर्मा, एसडीओ रमित ठाकुर, जेई मंजीत के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Karambir Singh Ghuman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD