Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

मृत्यु के दो हफ्ते बाद दुबई से भारत पहुंचा रणजीत सिंह का पार्थिव शव

सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट की मुफ्त एंबुलेंस सेवा द्वारा हवाई अड्डे से घर भेजा गया शव

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, S P Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 18 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 15:24 IST

गुरदासपुर जिले के बटाला से निकटवर्ती गांव गिल मंझ के साथ संबंधित 40 वर्षीय रणजीत सिंह पत्र फौजा सिंह का पार्थिव शव आज दुबई से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर में पहुंचा। इस सबंध में जानकारी देते हुए डॉ. एस.पी सिंह ओबरॉय ने बताया कि रणजीत सिंह भी अन्य युवाओं की तरह अपने परिवार के अच्छे भविष्य के लिए करीब 4 वर्षों से दुबई में मेहनत मजदूरी कर रहा था।  

उन्होंने बताया कि परिवार की तरफ से बताने अनुसार गत 4 जुलाई को काम दौरान हृदयगति रुकने के कारण उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि आज अमृतसर हवाई अड्डे से पार्थिव शव पीड़ित परिवार की उपस्थिति में ट्रस्ट के पंजाब अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह हेर, जिलाध्यक्ष शिशपाल सिंह लाडी, महासचिव मनप्रीत सिंह संधू चमियारी, वित्त सचिव नवजीत सिंह घई और मनप्रीत सिंह कंबोज द्वारा प्राप्त करके ट्रस्ट की ही मुफ्त एंबुलेंस सेवा द्वारा उसके घर तक भेजा गया। 

उन्होंने बताया कि रणजीत सिंह का पार्थिव शव भेजने पर आया खर्च अन्य उसकी काम करने वाली कंपनी द्वारा ही किया गया है। डॉ. ओबरॉय ने यह भी बताया कि उनकी गुरदासपुर जिला टीम द्वारा जल्द ही परिवार की आर्थिक हालात से अवगत करवाने के बाद रणजीत सिंह की पत्नी को जरूरत अनुसार मासिक पेंशन दी जाएगी।

गौरतलब है कि डॉ. ओबरॉय की अगुवाई में अब तक 418 के करीब बदनसीब युवाओं के शव उनके परिजनों तक पहुंचाए जा चुके हैं और पिछले कुछ समय से हवाई अड्डा अमृतसर से पार्थिव शव घरों तक पहुंचाने के लिए मुक्त एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है।

इस दौरान हवाई अड्डे पर मौजूद मृतक रणजीत के साला संतोख सिंह और गुरप्रीत सिंह, भाई मनविंदर सिंह, सरपंच सुखदीप सिंह और कुलवंत सिंह अन्य ने डॉ. एस.पी सिंह ओबरॉय का इस कठिन घड़ी के समय में बड़ी मदद करने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। 

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD