Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

10 ट्रैकिंग मार्गों के प्रारंभिक बिंदुओं पर स्थापित किए चेक पोस्ट: हेमराज बैरवा

जिला प्रशासन कांगड़ा ने ट्रैकर्स की सुरक्षा के लिए उठाए कारगर कदम

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 17 Jul 2025

Last updated on: Jul 21, 2025, 13:16 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला कांगड़ा में ट्रैकर्स के लापता होने की घटनाओं को देखते हुए, जिला प्रशासन ने ट्रैकिंग करने वाले व्यक्तियों की सुरक्षा और निगरानी को सुनिश्चित करने हेतु एक अहम कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले में सबसे अधिक उपयोग में लाए जाने वाले 10 ट्रैकिंग मार्गों के प्रारंभिक बिंदुओं पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। 

इन चेक पोस्टों पर प्रशिक्षित आपदा मित्रों और अन्य स्वयंसेवकों की नियुक्ति की गई है, जो प्रत्येक ट्रैकर का पंजीकरण अनिवार्य रूप से करेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य ट्रैकर्स का रीयल टाइम रिकॉर्ड रखना है, जिससे आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। 

चेक पोस्ट सल्ली, नौहली, गल्लू टेंपल, खडोता विलेज, कंड कडियाणा, जिया, थाला, नानाहार, उतराला पावर प्रोजेक्ट, राजगुंधा में स्थापित किए गए हैं। इस सुरक्षा प्रक्रिया को कानूनी रूप देने हेतु जिला दंडाधिकारी द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम  के अंतर्गत आदेश जारी किए गए हैं, जिनके अनुसार अब इन 10 चिन्हित ट्रैकिंग मार्गों पर पंजीकरण के बिना ट्रैकिंग करना प्रतिबंधित है। 

जो भी व्यक्ति बिना पंजीकरण के ट्रैकिंग करते हुए पाया जाएगा, उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन सभी ट्रैकिंग प्रेमियों और टूर ऑपरेटर्स से अनुरोध करता है कि वे इस पहल में सहयोग करें और नियमों का पूर्ण पालन करें। 

यह कदम जनहित में उठाया गया है ताकि ट्रैकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को रोका जा सके। अधिक जानकारी और सहायता के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र कांगड़ा से संपर्क करें।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD