Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुजरात में 'आप' को मिली जीत से भाजपा डर गई : आतिशी

Atishi Marlena, Atishi, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jul 2025

Last updated on: Jul 18, 2025, 18:19 IST

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने को लेकर निशाना साधा है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि गुजरात में ‘‘आप’’ को मिली प्रचंड जीत से भाजपा डर गई है। इसलिए ईडी-सीबीआई से फर्जी मुकदमें कराना शुरू कर दिया है, लेकिन इससे ‘‘आप’’ का एक भी नेता डरने वाला नहीं है। 

हम गुजरात में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को हराकर सरकार बनाएंगे। विसावदर में जीत के बाद गुजरात में ‘‘आप’’ का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और जनता ‘‘आप’’ को विकल्प मान रही है। इससे भाजपा डरी हुई है। हमने एक पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं किया है।

इसीलिए आज तक जांच एजेंसियां एक पैसा भी बरामद नहीं कर पाईं हैं। आतिशी ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग शुरू कर दिया है। फर्जी मुकदमों का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दुरुपयोग पर कड़ी टिप्पणी की थी कि ये एजेंसियां स्वतंत्र नहीं हैं और इनका इस्तेमाल दुर्भावना के साथ किया जा रहा है। 

एक बार फिर यह कवायद शुरू हो गई है। आतिशी ने कहा कि आप नेताओं पर ईडी के केस फिर से शुरू होने का असली कारण गुजरात के विसावदर उपचुनाव में छिपा है। भाजपा ने हर संभव कोशिश की कि आप को विसावदर उपचुनाव में हराया जाए। 

बेइंतहा पैसा खर्च किया गया, ड्राई स्टेट में पुलिस के संरक्षण में शराब बांटी गई, आप के कार्यकर्ताओं को डराया-धमकाया गया, उनके साथ सेटिंग की कोशिश की गई, प्रत्याशी से सेटिंग की कोशिश हुई और पूरे प्रशासन का दुरुपयोग हुआ। फिर भी आप ने भारी अंतर से गुजरात में यह उपचुनाव जीता। 

गोपाल इटालिया की इस जीत के बाद गुजरात में आप का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आतिशी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि हम इन फर्जी मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। आप ने हमेशा भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ेगी। आप ने आज तक एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं किया। 

भाजपा ने सीबीआई, ईडी, एसीबी या दिल्ली पुलिस, जितनी भी एजेंसियों से जांच करा ली, रेड करा ली, लेकिन आप के एक भी नेता के घर, ऑफिस या लॉकर में एक रुपए के भ्रष्टाचार का पैसा नहीं मिला और न ही मिलेगा। भाजपा जितनी भी जांच करा ले, भ्रष्टाचार का एक पैसा नहीं मिलेगा, न ही आप के नेता डरेंगे और न दबेंगे। गुजरात के आने वाले चुनाव में इस बार आप भाजपा को हराएगी और गुजरात में सरकार बनाएगी।

 

Tags: Atishi Marlena , Atishi , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD