Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लॉर्ड्स में जडेजा की पारी से खुश हैं कोच गौतम गंभीर, कहा- उनका संघर्ष शानदार था

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Gautam Gambhir, Ravindra Jadeja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 18 Jul 2025

Last updated on: Jul 18, 2025, 16:49 IST

इंडियन क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम के अन्य सदस्यों संग ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की लॉर्ड्स टेस्ट में खेली गई अविश्वसनीय पारी को खूब सराहा। लॉर्ड्स टेस्ट के आखिरी दिन जडेजा ने 181 गेंदों का सामना किया और नाबाद 61 रन बनाए। 

उनकी पारी में कभी नहीं लगा कि वह संघर्ष कर रहे हैं। भारत को जीत दिलाने की उनकी तत्परता बल्लेबाजी में साफतौर पर देखने को मिली। हालांकि, जडेजा की पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी। सीरीज में भारत 2-1 से पिछड़ गया है। 

शुक्रवार को बीसीसीआई.टीवी पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कोच गंभीर ने कहा, "यह एक अविश्वसनीय मुकाबला था। जड्डू का संघर्ष बिल्कुल शानदार था।" जडेजा ने 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को जीत की दौड़ में बनाए रखने में जबरदस्त धैर्य दिखाया। 

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा, "टीम में एक खिलाड़ी के रूप में, जड्डू भाई क्षेत्ररक्षण, गेंदबाजी और बल्लेबाजी में असाधारण हैं। बल्लेबाजी में जो सुधार आया है, वह टीम के लिए हर महत्वपूर्ण परिस्थिति में रन बनाते हैं। टीम के लिए ऐसा खिलाड़ी मिलना बहुत मुश्किल है।

हम भाग्यशाली हैं कि हमारी टीम में ऐसा खिलाड़ी है।" सहायक कोच रयान टेन डोएशेट ने कहा कि जडेजा ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ 35 और 23 रनों की आक्रामक साझेदारियां भी की। उनकी बल्लेबाजी अब एक नए स्तर पर पहुंच गई है। पिछले दो टेस्ट मैचों में उन्होंने जो निरंतरता और संयम दिखाया है, वह सराहनीय है। 

इतने वर्षों से उन्हें खेलते हुए देखा है और अब उन्होंने जिस तरह से अपने खेल को निखारा है, उससे उनका डिफेंस बेहद मजबूत है, वो एक बेहतरीन बल्लेबाज लगते हैं। सौराष्ट्र टीम में जडेजा के साथी प्लेयर और अब भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने उन्हें टेस्ट टीम का एक मूल्यवान सदस्य बताया। 

उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा से लगता था कि उनमें दबाव झेलने की क्षमता है। इतना अनुभव रखने वाला कोई भी खिलाड़ी परिपक्व होगा। वह आमतौर पर किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में टीम की जरूरत के हिसाब से कुछ न कुछ लेकर आते हैं। वह टीम के लिए वाकई बहुत मूल्यवान हैं।" 

भारत अब 23 जुलाई से मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में वापसी करने की कोशिश करेगा, जिसके बाद 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के द ओवल में श्रृंखला का पांचवां और अंतिम मैच खेला जाएगा। भारतीय फैंस को भी उम्मीद है कि टीम सीरीज के बाकी दोनों टेस्ट में वापसी करते हुए सीरीज पर कब्जा करेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Gautam Gambhir , Ravindra Jadeja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD