Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अक्षरा सिंह ने राजनीति में शामिल होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जब लड़ूंगी चुनाव, खुद बताऊंगी'

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 17 Jul 2025

Last updated on: Jul 18, 2025, 12:30 IST

भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अदाकारा अक्षरा सिंह न केवल फिल्मों में अभिनय के लिए जानी जाती हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखने के लिए सराही जाती हैं। हाल ही में जब बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हुई, तो सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक डोमेन तक कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं कि क्या अक्षरा सिंह राजनीति में कदम रखने जा रही हैं?  

राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के साथ कुछ तस्वीरों और कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी ने इन चर्चाओं को हवा दे दी। लोगों के मन में सवाल उठने लगा कि क्या अब वह बिहार की सियासत में भी अपना परचम लहराएंगी? राजनीति में आने की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए अक्षरा सिंह ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी और आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपनी बातें रखी।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "जब चुनाव लड़ूंगी, तो आप सभी को खुद बुलाकर बताऊंगी। फिलहाल, ऐसी कोई योजना नहीं है। मैं जो काम कर रही हूं, उसी को पूरे चाव से करना चाहती हूं। उसमें आप सभी का साथ चाहिए।" अक्षरा सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई जुड़ाव नहीं है। 

उन्होंने कहा, "मैं आज भी किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ी नहीं हूं। पहले भी कहा था कि अच्छी सोच के साथ कुछ जगह गई थी और आगे भी जब जरूरत होगी, तो उस सोच के साथ हमेशा खड़ी रहूंगी। लेकिन, चुनाव से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।"

उन्होंने बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली पर भी प्रतिक्रिया दी। इस घोषणा पर अक्षरा सिंह ने कहा, "यह बहुत बड़ी और कमाल की बात है। यहां के लोगों के लिए सरकार की यह सोच सराहनीय है। हम उम्मीद करते हैं कि बिहार और अधिक सफल हो और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।"

अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रुद्र शक्ति' के प्रमोशन में जुटी हैं। इस फिल्म के निर्देशक निशांत एस. शेखर और निर्माता सीबी सिंह हैं। बिभूति एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार इस फिल्म की कहानी मनमोहन तिवारी ने लिखी है। 

दिलचस्प बात यह है कि वह इस फिल्म में बतौर एक्टर भी नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक ओम झा ने तैयार किया है और गानों को राकेश निराला और प्यारेलाल यादव ने लिखा है। 'रुद्र शक्ति' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD