Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

'रुद्र शक्ति' शिव-पार्वती की कहानी, परंपरा-आधुनिकता दोनों का मेल : अक्षरा सिंह

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Akshara Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 17 Jul 2025

Last updated on: Jul 18, 2025, 12:29 IST

भोजपुरी सिनेमा की जब बात होती है तो अक्षरा सिंह का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है। अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरत आवाज से उन्होंने करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'रुद्र शक्ति' को लेकर चर्चाओं में हैं। 

इस फिल्म में वह एक्टर विक्रांत सिंह के साथ नजर आएंगी। फिलहाल, अक्षरा फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं और इसी कड़ी में गुरुवार को पटना पहुंचीं। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत की और फिल्म को लेकर कई अहम बातें बताईं। आईएएनएस से बात करते हुए अक्षरा ने बताया कि निर्देशक निशांत एस. शेखर और निर्माता सीबी सिंह ने फिल्म को एक अलग सोच के साथ बनाया है। 

फिल्म की कहानी शिव-पार्वती की पौराणिक और आध्यात्मिकता पर आधारित है। हम सब ने मिलकर बहुत ही अलग किस्म के कॉन्सेप्ट पर काम किया है। यह कहानी परंपरा और आधुनिकता दोनों का मेल है। उम्मीद करती हूं कि लोगों को यह पसंद आएगी।"

एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म की शूटिंग काशी में बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से शुरू हुई और वहीं इसका समापन हुआ। इस अनुभव को उन्होंने 'अद्भुत सफर' बताया। आईएएनएस से बात करते हुए अक्षरा भोजपुरी सिनेमा पर लगने वाले आरोपों पर भी खुलकर बोलीं। 

उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्में अब सिर्फ अश्लीलता नहीं, आध्यात्मिकता और सिनेमा का मेल भी हैं। अक्षरा ने कहा, "जब भी मैं पटना आती हूं, तो यहां की जनता मुझसे सवाल करती है कि भोजपुरी फिल्म कैसी होती है। लोग कहते हैं कि भोजपुरी फिल्में अश्लील होती हैं, लेकिन जब आप कुछ नया और अच्छा देंगे तभी धारणा बदलेगी। 

मैं बस यही कहना चाहती हूं कि अब एक ऐसी फिल्म आई है, जिसे आप पूरे परिवार के साथ बड़े चाव से देख सकते हैं। 'रुद्र शक्ति' आपको आध्यात्मिकता से जोड़ेगी और सिनेमा का असली स्वाद भी देगी। यह एक संपूर्ण सिनेमा है। आप जरूर देखें और अपना अपार प्यार दें।"

बिभूति एंटरटेनमेंट के बैनर तले तैयार फिल्म 'रुद्र शक्ति' की कहानी मनमोहन तिवारी ने लिखी है। दिलचस्प बात यह है कि वह इस फिल्म में बतौर एक्टर भी नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक ओम झा ने तैयार किया है और गानों को राकेश निराला और प्यारेलाल यादव ने लिखा है।'रुद्र शक्ति' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Akshara Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD