Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास

 

पाकिस्तान: मूसलाधार बारिश से 60 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 124 हुई

Hadsa, Hadsa Wolrd, Rain, Heavy Rain, Pakistan, Rain In Pakistan, Heavy Rain In Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 17 Jul 2025

Last updated on: Jul 17, 2025, 16:58 IST

पाकिस्तान में मूसलाधार मानसूनी बारिश का कहर लगातार जारी है, जिससे देशभर में करीब 124 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं। बुधवार को बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 60 लोगों की जान गई। यह जानकारी पाकिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमओ) ने दी। 

पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार, बुधवार तक पिछले तीन हफ्तों में मूसलाधार बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में पूरे पाकिस्तान में कम से कम 124 लोग मारे गए हैं और 264 अन्य घायल हुए हैं। पंजाब प्रांत में बुधवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में छत गिरने और करंट से 44 लोगों की जान चली गई, जबकि बलूचिस्तान में इसी तरह की बारिश से हुई आपदाओं में 16 लोगों की मौत हो गई। 

स्थानीय मीडिया के अनुसार, अधिकारियों ने चेतावनी दी कि मानसूनी बारिश गुरुवार देर रात तक जारी रहने की संभावना है। पाकिस्तान के 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा मौतें लाहौर, ओकारा, फैसलाबाद और आसपास के जिलों में हुईं, जहां इमारतों के ढहने और बिजली का करंट लगने को प्रमुख कारण बताया गया। 

लाहौर में भारी बारिश के कारण तीन छतें ढह गईं और 16 लोगों की मौत हो गई। छह अन्य घायल हो गए। इसी तरह फैसलाबाद में छत गिरने की 23 अलग-अलग घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए। एक 45 वर्षीय महिला और उसका 14 वर्षीय बेटा मलबे में दब गए।

इसके अलावा, ओकारा में कम से कम 7 लोगों की मौत हुई, जिनमें 5 बच्चे शामिल थे। मौतों का कारण भवन ढहने, करंट लगने और डूबने जैसी घटनाएं थीं। पंजाब प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के अनुसार, कई जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई, जिनमें शेखपुरा में 217 मिमी, ओकारा में 170 मिमी, चिचावतनी में 130 मिमी, हाफिजाबाद में 90 मिमी और कसूर में 85 मिमी बारिश शामिल है। 

फैसलाबाद (60 मिमी), मंडी बहाउद्दीन (32 मिमी) और झेलम (29 मिमी) सहित अन्य शहरों में भी अच्छी बारिश होने की खबर है। लाहौर, गुजरांवाला, फैसलाबाद, साहीवाल, सरगोधा, मुल्तान, डेरा गाजी खान और बहावलपुर संभागों में और भारी बारिश का अनुमान है।

इस बीच, पंजाब के प्रमुख शहरों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। मंगला, मराला और कादिराबाद सहित प्रमुख स्थानों पर झेलम और चिनाब नदियों में मध्यम से तेज जल प्रवाह की आशंका है। अगले 24 से 36 घंटों में ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश से हालात और बिगड़ सकते हैं।

प्रांतीय प्रशासन ने सभी कमिश्नरों और डिप्टी कमिश्नरों को अलर्ट पर रखा है। राहत आयुक्त नबील जावेद ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में सक्रिय रहें, आपातकालीन टीमें सक्रिय करें और ईंधन व आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें। एनडीएमए ने कहा कि नदियों के किनारे बसे लोगों को पशुओं के साथ सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। बाढ़ राहत शिविर स्थापित कर दिए गए हैं, जहां जरूरी सामान की व्यवस्था की गई है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa Wolrd , Rain , Heavy Rain , Pakistan , Rain In Pakistan , Heavy Rain In Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD