Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

हरियाणा ने राजस्व सुधारों में लाई तेज़ी, सीमा स्तंभ और कागज़ रहित पंजीकरण पर ध्यान केंद्रित

भूमि भूखंड मानचित्रों के डिजिटलीकरण और सत्यापन को अगस्त 2025 तक पूरा करने के दिए निर्देश

Dr Sumita Misra, Haryana Admin, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jul 2025

Last updated on: Jul 17, 2025, 12:49 IST

हरियाणा सरकार राजस्व सुधारों में तेजी से काम कर रही है, जिसमें बड़े पैमाने पर मानचित्रण कार्यक्रम, उत्तर प्रदेश के साथ सीमा निर्धारण और पूरी तरह से कागज़ रहित संपत्ति पंजीकरण प्रणाली का कार्य शामिल है। सभी उपायुक्तों के साथ हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर) डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के समय पर क्रियान्वयन पर ज़ोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को ततिमा अद्यतनीकरण कार्य- भूमि भूखंड मानचित्रों के डिजिटलीकरण और सत्यापन को अगस्त 2025 तक पूरा करने का भी निर्देश दिया।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि राज्य भारतीय सर्वेक्षण विभाग के निर्देशों के अनुरूप हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच 1,221 सीमा स्तंभ स्थापित करने पर जोर दिया गया है। स्तंभ लगाने का कार्य पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल और करनाल सहित कई जिलों में होगा। एसओआई सर्वेक्षणों पर आधारित मानचित्र संबंधित जिलों के साथ साझा किए गए हैं और कार्य को प्रभावी ढंग से करने के लिए धनराशि जारी कर दी गई है।

इस दौरान डिजिटल भूमि अभिलेखों के महत्व को ध्यान में रखकर एफसीआर ने राज्य के सभी जिलों में आधुनिक राजस्व अभिलेख कक्ष (एमआरआरआर) स्थापित करने की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिया कि डिजिटल अभिलेखों का सभी दस्तावेज़ सत्यापन 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाए।उन्होंने घोषणा की है कि पासपोर्ट सेवा केंद्र प्रणाली की तर्ज पर हरियाणा में पंजीकरण सेवाएं जल्द ही पूरी तरह से कागज़ रहित कर दी जाएंगी। इसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना,  कार्यों में देरी कम करना और नागरिकों के अनुभव को बेहतर बनाना है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि एक नया सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है जो स्वामित्व पंजीकरण के समय एक साथ म्यूटेशन की अनुमति देता है। इस एकीकरण से म्यूटेशन के लंबित मामलों में काफी कमी आएगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि नई डिजिटल पहल के तहत एक पोर्टल बनाया जाएगा, जो अगस्त 2025 तक चालू हो जाएगा। यह राजस्व न्यायालय मामला प्रबंधन प्रणाली समग्र जवाबदेही में सुधार करेगी, लंबित मामलों को कम करेगी और भूमि संबंधी सेवाओं को जनता के लिए तेज़ और अधिक सुलभ बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस नई पहल से मुख्यालय के साथ-साथ ज़िला स्तर पर निगरानी अधिक पारदर्शी होगी।

एफसीआर ने बताया कि राज्य भर में सीमांकन प्रक्रिया जल्द ही उन्नत रोवर्स के माध्यम से संचालित की जाएगी और सभी उपायुक्तों को कर्मचारियों के प्रशिक्षण और उपकरणों की अग्रिम खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डॉ. मिश्रा ने उपायुक्तों से कृषि जनगणना 2021-22 के दूसरे चरण के लिए लंबित सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आग्रह किया, विशेष रूप से उन 16 जिलों से जिन्होंने अभी तक भारत सरकार के आदेशों का पालन नहीं किया है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि 6 जिला राजस्व अधिकारियों (डीआरओ), 23 तहसीलदारों और 9 नायब तहसीलदारों सहित 38 दोषी राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू की जा रही है। उन्होंने उपायुक्तों को समय पर रिपोर्टिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया ताकि सभी अधिकारी दिशानिर्देशों का पालन करें और अपने कार्यों को कुशलतापूर्वक पूरा करें।

बैठक में भूमि जोत एवं भू-अभिलेख चकबंदी के निदेशक श्री यशपाल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव श्री राहुल हुड्डा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव श्री कमलेश कुमार भादू के अलावा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD