Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

द्रौपदी मुर्मू ने एम्स, भुवनेश्वर के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाई

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, AIIMS Bhubaneswar, Bhubaneswar, Odisha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 14 Jul 2025

Last updated on: Jul 15, 2025, 15:15 IST

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (14 जुलाई, 2025) ओडिशा के भुवनेश्वर में एम्स, भुवनेश्वर के पाँचवें दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में एम्स, भुवनेश्वर द्वारा पिछले 12 वर्षों में की गई उल्लेखनीय प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि चाहे रोगी की देखभाल हो, चिकित्सा अनुसंधान हो या समाज कल्याण की गतिविधियाँ, इस संस्थान ने बहुत सराहना बटोरी है और ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड आदि जैसे पड़ोसी राज्यों के लोगों का दिल जीता है।

राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्‍यक्‍त की कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शल्य चिकित्सा उपकरण और प्रत्यारोपण पुनर्प्रसंस्करण में उच्च मानक बनाए रखने के लिए एम्स, भुवनेश्वर की उत्कृष्टता को एशिया सेफ सर्जिकल इम्प्लांट कंसोर्टियम क्यूआईपी पुरस्कार से सम्मानित किया है।

संस्थान को लगातार पाँचवें वर्ष उत्कृष्ट स्वच्छता और अस्पताल की अन्य सेवाओं के लिए राष्ट्रीय कायाकल्प पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश के विभिन्न भागों में स्थापित एम्स, नवीनतम चिकित्सा विज्ञान और अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।

इन संस्थानों में लोगों को कम  लागत पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ मिल रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एम्स की सफलता की बदौलत भारत विश्व में एक अग्रणी स्वास्थ्य सेवा केंद्र बनेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान में अनुसंधान से उपचार आसान हो रहा है।

कई महामारियों का प्रकोप कम हुआ है। चेचक, कुष्ठ रोग, पोलियो,तपेदिक आदि बीमारियों का बोझ अब पहले जैसा नहीं रहा। इसके लिए डॉक्टर, शोधकर्ता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता और सरकारें प्रशंसा के पात्र हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि अवसाद समाज में एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। 

अवसाद के इलाज के लिए दवा के साथ-साथ जागरूकता भी ज़रूरी है। जीवनशैली में बदलाव से मानसिक शांति मिल सकती है। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम मानसिक स्वास्थ्य में मददगार हो सकते हैं। उन्होंने डॉक्टरों से स्वस्थ जीवनशैली के लाभों के बारे में लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि जीवनशैली से जुड़ी बीमारी- मोटापा भी चिंता का विषय है। अनुशासित दिनचर्या, खान-पान में सुधार और नियमित व्यायाम से इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने डॉक्टरों से इस विषय पर समाज में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति ने डॉक्टरों को स्थानीय समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज में दो बीमारियाँ - एक जापानी इंसेफेलाइटिस और दूसरी सिकल सेल एनीमिया प्रमुख हैं। सरकार ने इस दिशा में अनेक कदम उठाए हैं। डॉक्टरों को इन बीमारियों के इलाज के लिए यथासंभव अनुसंधान  करना चाहिए।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , AIIMS Bhubaneswar , Bhubaneswar , Odisha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD