Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

शहीद ऊधम सिंह को सुनाम में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान

अमन अरोड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को पंजाब सरकार द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Arvind Kejriwal, Devinder Singh Laddi Dhos, Fauja Singh Sarari, Rajneesh Kumar Dahiya, Gurlal Singh, Jagdeep Kamboj Goldy, Mohammad Jamil Ur Rahman, Rajinder Pal Kaur Chhina,Neena Mittal, Naresh Kataria, Narinder Kaur Bharaj, Chetan Singh Jaurmajra, Dr Malkit Singh Thind
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 14, 2025, 12:15 IST

आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के प्रधान श्री अमन अरोड़ा ने आज नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें पंजाब सरकार द्वारा 31 जुलाई को सुनाम में आयोजित किए जा रहे शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस समारोह में शामिल होने और इस महान शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए आमंत्रित किया।

श्री अमन अरोड़ा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने श्री केजरीवाल को शहीद ऊधम सिंह के बलिदान की ऐतिहासिक महत्ता से अवगत करवाया और बताया कि इस अवसर पर पंजाब सरकार एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जो इस महान क्रांतिकारी को सम्मान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।

प्रतिनिधिमंडल में विधायक दविंदर सिंह लाडी ढोस, फौजा सिंह सरारी, रजनीश दहिया, गुरलाल घनौर, जगदीप गोल्डी कम्बोज, मुहम्मद जमील उर रहमान, राजिंदरपाल कौर छीना, नीना मित्तल, नरेश कटारिया, नरिंदर कौर भराज, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और पंजाब बी.सी. कमीशन के चेयरमैन डॉ. मलकीत सिंह थिंद शामिल थे।

श्री अमन अरोड़ा ने आप के राष्ट्रीय  संयोजक को बताया  कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार शहीद ऊधम सिंह की जन्मभूमि सुनाम ऊधम सिंह वाला में यह राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि यह वही ऊधम सिंह हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए लंदन जाकर माइकल ओ'डायर को मौत के घाट उतारा, और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक नई प्रेरणा दी।

इसलिए उनका शहादत दिवस पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाना आवश्यक है।श्री अरविंद केजरीवाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु अवश्य उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर श्री अमन अरोड़ा ने केजरीवाल को शहीद ऊधम सिंह की तस्वीर स्मृति चिह्न के रूप में भेंट की और उनका धन्यवाद किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस अवसर पर पंजाब सरकार सुनाम क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांगों को भी पूरा करेगी, जिससे इस आयोजन को न केवल श्रद्धांजलि, बल्कि विकास से जोड़ने का कार्य भी किया जाएगा।

 

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Arvind Kejriwal , Devinder Singh Laddi Dhos , Fauja Singh Sarari , Rajneesh Kumar Dahiya , Gurlal Singh , Jagdeep Kamboj Goldy , Mohammad Jamil Ur Rahman , Rajinder Pal Kaur Chhina , Neena Mittal , Naresh Kataria , Narinder Kaur Bharaj , Chetan Singh Jaurmajra , Dr Malkit Singh Thind

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD