Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (पीएलडब्ल्यू), पटियाला ने 16वें रोज़गार मेले की मेजबानी की

Patiala Locomotive Works, PLW, Rozgar Mela, 16th Rozgar Mela, PLW Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 18:54 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 12.07.2025 को देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित 16वें रोज़गार मेले के अंतर्गत सरकारी विभागों में नियुक्त नए अभ्यर्थियों को 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन नव नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया।

यह रोज़गार मेला प्रधानमंत्री की युवा वर्ग को रोजगार उपलब्ध कराने तथा नागरिकों के कल्याण हेतु निरंतर प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार, सभी मंत्रालयों एवं विभागों द्वारा मिशन मोड में स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है।

यह भव्य कार्यक्रम पटियाला लोकोमोटिव वर्क्स (PLW), पटियाला में 12.07.2025 को आयोजित किया गया। PLW पटियाला में आयोजित इस रोज़गार मेले के दौरान कुल 216 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। श्री राजेश मोहन, प्रमुख मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (PCAO), PLW द्वारा इन नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया।

इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति रेलवे मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग आदि में की गई है। ये भर्तियाँ रेलवे भर्ती बोर्ड तथा अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा की गई हैं। त्वरित नियुक्ति हेतु चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से दक्ष बनाया गया है।

नव नियुक्त युवाओं ने इस अवसर पर नियुक्ति पत्र पाकर अत्यंत उत्साह दिखाया और प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Patiala Locomotive Works , PLW , Rozgar Mela , 16th Rozgar Mela , PLW Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD