Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, मलबे से अब तक तीन लोग सुरक्षित निकाले गए

Hadsa, Hadsa Delhi, Delhi Building Collapse
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 18:11 IST

राजधानी दिल्ली के वेलकम थाना इलाके में शनिवार सुबह चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। घटना के बाद अब तक तीन लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। वेलकम इलाके की जनता मजदूर कॉलोनी में यह हादसा हुआ है। 

चश्मदीदों के अनुसार, इमारत ढहने के समय कई लोग अंदर मौजूद थे। आशंका है कि लगभग एक दर्जन लोग अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

घटनास्थल पर दमकल विभाग की करीब 7 गाड़ियां मौजूद हैं। हालांकि, इलाके की भीड़भाड़ और संकरी गलियों के चलते राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। इन बाधाओं के बावजूद अधिकारी मलबा हटाने और फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, "सुबह करीब 6:45 बजे बिजली चली गई। 

बाहर आकर देखा तो इमारत गिर चुकी थी। पुलिस अधिकारी पहुंच गए और अब तक तीन लोगों को बचा लिया गया है। दूसरी तरफ से जाने का रास्ता ही नहीं है, सब गलियां बहुत संकरी हैं।"उत्तर पूर्वी दिल्ली के एडिशनल डीसीपी संदीप लामा ने कहा, "सुबह करीब सवा 7 बजे पुलिस को सूचना दी गई थी। 

वेलकम इलाके की गली नंबर 5 में एक इमारत गिरी है। यह तीन मंजिला इमारत थी। अब तक कुछ लोगों को बचा लिया गया है, जबकि बचाव कार्य अभी भी जारी है।" इमारत ढहने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स में सामने आया है कि "इमारत पुरानी और जर्जर थी। 

पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश ने इमारत की मजबूती को और कमजोर कर दिया होगा।"फिलहाल स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही आसपास की अन्य इमारतों का सर्वेक्षण भी शुरू कर दिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि और कौन सी इमारतें असुरक्षित हो सकती हैं।

 

Tags: Hadsa , Hadsa Delhi , Delhi Building Collapse

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD