Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. बलबीर सिंह द्वारा गांव दौलतपुर और फल्लौली का दौरा

बड़ी नदी पर बनाए जा रहे पुल के कार्य का लिया जायज़ा

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala, Paramvir Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 12 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 17:15 IST

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज गांव दौलतपुर और फल्लौली का दौरा कर बड़ी नदी पर चल रहे पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने दौलतपुर में बन रहे पुल का जायज़ा लेते हुए कहा कि इस पुल को अक्टूबर तक पूरा करना है, इसलिए मंडी बोर्ड सुनिश्चित करे कि कार्य तय समयसीमा में पूर्ण हो। 

उनके साथ डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव, नगर निगम कमिश्नर परमवीर सिंह, एडीसी नवरीत कौर सेखों और एसीए पीडीए जशनप्रीत कौर गिल भी मौजूद थीं। डॉ. बलबीर सिंह ने गांव दौलतपुर में बनाए गए अस्थायी रास्ते का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों और औद्योगिक इकाइयों की सुविधा के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि बरसात के मौसम में अस्थायी मार्ग पर लोगों को कोई कठिनाई न हो। 

उन्होंने दौलतपुर के आगे एसटीपी के पास बने पुल पर लगे फ्लड गेट्स का कार्य अगले दो दिनों में पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने फल्लौली में जंगलात विभाग की लगभग 80 एकड़ ज़मीन, जिस पर पहले से पहाड़ी कीकर लगे हुए हैं, पर और पौधे लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे नदी के पानी का उपयोग यहां विकसित किए जाने वाले जंगल को सिंचाई हेतु किया जा सकेगा। 

उन्होंने बताया कि हर 100 मीटर पर रिचार्जिंग कुएं भी बनाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि बड़ी नदी की वर्तमान जल क्षमता 13 हजार क्यूसेक है, जिसे बढ़ाकर 20 हजार क्यूसेक किया जाएगा, जिसके लिए योजना तैयार कर ली गई है।

इसके बाद उन्होंने नगर निगम कमिश्नर परमवीर सिंह को फोकल प्वाइंट की सड़कों के निर्माण के निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण के बाद सड़क पर पानी जमा न हो। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि सड़कों के टेंडर हो चुके हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala , Paramvir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD