Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजनाथ सिंह ने एनसीसी पूर्व छात्र संघ की शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता की

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Manoj Tiwari, National Cadet Corps Alumni Association, NCCAA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jul 2025

Last updated on: Jul 12, 2025, 13:16 IST

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 11 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में नेशनल कैडेट कोर पूर्व छात्र संघ (एनसीसीएए) की पहली शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता की। एनसीसीएए, एनसीसी पूर्व छात्रों का एक प्रमुख संघ है जिसका उद्देश्य दुनिया के सबसे बड़े वर्दीधारी युवा संगठन के कार्य को आगे बढ़ाना है। 

ये पूर्व और वर्तमान कैडेटों को एकसाथ लाकर राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को बढ़ाना चाहता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी इस संघ के पहले सदस्य हैं, जबकि रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह दूसरे पंजीकृत पूर्व छात्र हैं। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने एनसीसी को एक ऐसा मंच बताया जो देश के युवाओं के लिए एक आदर्श प्रस्‍तुत करता है। 

उन्होंने पूर्व एनसीसी कैडेटों को देश के मज़बूत स्तंभों के रूप में वर्णित किया, जो निष्क्रिय रूप से नहीं, बल्कि सक्रिय रूप से विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, " हमें राष्ट्रीय विकास के लक्ष्य को तेज करने के लिए अपने पूर्व कैडेटों के मार्गदर्शन को शामिल करने की आवश्‍यकता है।" 

इसके साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनसीसीएए, एनसीसी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। श्री राजनाथ सिंह ने एनसीसी से ‘एनसीसी प्लस’ की भावना के साथ अपने कैडेटों के मूल्यों और गुणों को लोगों के एक बड़े वर्ग तक फैलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "एनसीसी इन मूल्यों को एनसीसी से जुड़े युवाओं में विकसित करता है। 

हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना होना चाहिए कि ये मूल्य उन लोगों तक भी पहुंचें जो एनसीसी में शामिल नहीं हो सके।" रक्षा मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि एनसीसीएए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत', 'स्वच्छता अभियान' और विभिन्न सामुदायिक विकास एवं सामाजिक सेवा योजनाओं जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में सक्रिय रूप से जुड़ सकता है, जो जनसंख्या के एक बड़े हिस्से को प्रभावित करेगा।

युवाओं के सर्वांगीण विकास में एनसीसी के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा, "अपने आदर्श वाक्य 'एकता और अनुशासन' की सच्ची भावना में, एनसीसी हमेशा राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इसने दूर-दराज के क्षेत्रों के छात्रों सहित लाखों युवाओं को अनुशासित और प्रेरित करने में मदद की है।"

इस बैठक में सांसद श्री मनोज तिवारी, रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह, सचिव (शिक्षा विभाग) श्री संजय कुमार, सचिव (युवा कार्यक्रम विभाग) डॉ. पल्लवी जैन गोविल, रक्षा मंत्रालय की अपर सचिव श्रीमती दीप्ति मोहिल चावला, डीजीएनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, संयुक्त सचिव (प्रशिक्षण) डॉ. पवन कुमार शर्मा, एलडी रेमेडियल वर्ल्ड की सीईओ श्रीमती बाला सरस्वती नायर और एनसीसीएए के सचिव कर्नल गगन शर्मा उपस्थित थे।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Manoj Tiwari , National Cadet Corps Alumni Association , NCCAA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD