Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने ग्रामीण डाक सेवकों को ग्रामीण पहुंच का स्तंभ कहा, बेंगलुरु जीडीएस सम्मेलन में डाकघरों को नागरिक केंद्रों के रूप में देखा

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, Gramin Dak Sevak Sammelan, Bengaluru GDS Sammelan, Bengaluru, Karnataka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 10 Jul 2025

Last updated on: Jul 11, 2025, 12:36 IST

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कर्नाटक के बेंगलुरु में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन में एक उत्साहित जनसमूह को संबोधित किया, जिससे डाक परिवार के साथ एक शक्तिशाली भावनात्मक संबंध पुनर्जीवित हुआ और भारतीय डाक के भविष्य के लिए एक साहसिक रोडमैप तैयार हुआ। 

डाक नेटवर्क की अद्वितीय पहुंच को रेखांकित करते हुए, श्री सिंधिया ने कहा कि विश्व में भारतीय डाक जितना कोई अन्य वितरण चैनल व्यापक और गहराई से जुड़ा हुआ नहीं है और इसके 1.64 लाख डाकघर कश्मीर से कन्याकुमारी और भरूच से धर्मनगर तक फैले हुए हैं।

केंद्रीय संचार मंत्री श्री सिंधिया ने डाक परिवार के साथ अपने चिरस्थायी संबंधों पर भी चर्चा की और कहा कि यह एक विभाग से कहीं अधिक है, यह एक परिवार है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सच्चा परिवर्तन तब शुरू होता है जब प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने का अनुभव करता है। 

ग्रामीण डाक सेवकों को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किस प्रकार से वे हर गांव में विश्वास का स्तंभ हैं और ग्रामीण क्षेत्र के हर घर से गहराई से एवं भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला कि डाकघरों को नागरिक-केंद्रित अनुभव के लिए फिर से डिजाइन किया जाए और डाकघरों को ग्रामीण भारत में शासन का मुख्य द्वार बनाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की जो सुलभ, आधुनिक और सेवा-समृद्ध हो।

सम्मेलन का समापन करते हुए, केंद्रीय संचार मंत्री ने डाक परिवार के सभी सदस्यों से परिवर्तन का एजेंट बनने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीण विकास में डाकघरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया और उन्हें सामान्य व्यक्ति की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने वाले आवश्यक सेवा केंद्रों के रूप में देखा। 

उन्होंने ऊर्जा एवं विश्वास के साथ डाक परिवार को चुनौती का सामना करने के लिए संगठित किया और एकत्रित सेवकों से भारी समर्थन प्राप्त किया जिन्होंने इस मिशन को आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा ली।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , Gramin Dak Sevak Sammelan , Bengaluru GDS Sammelan , Bengaluru , Karnataka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD