Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

गुरु पूर्णिमा पर नायब सिंह सैनी की नागरिकों से अपील, “स्वस्थ भविष्य के लिए लगाएं पेड़”

जालंधर में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रमों में शामिल हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गुरुओं व संतों का लिया आशीर्वाद

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Ravneet Singh Bittu, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 10 Jul 2025

Last updated on: Jul 11, 2025, 10:50 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पंजाब के जालंधर स्थित नूर महल में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का दौरा किया और वहां आयोजित गुरु पूर्णिमा  कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के पूज्य श्री आशुतोष जी महाराज के चित्र को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया और सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन दिन हमें उन महान गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है, जिन्होंने ज्ञान का प्रकाश देकर हमें जीवन जीने की सही दिशा दिखाई। 

मुख्यमंत्री ने संस्थान परिसर में स्थित कामधेनु गौशाला का भी दौरा किया और गौ पूजन एवं गौ सेवा में भाग लिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने बाबा मोहन दास आश्रम, जालंधर में पहुंचकर बाबा मोहन दास जी महाराज का आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि हम सभी आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एकत्र हुए हैं। 

मैं लंबे समय से गुरुजी से जुड़ा रहा हूं और हर वर्ष उनका आशीर्वाद लेता आया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन हमें एक और संकल्प लेना चाहिए तथा“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। हमारा पर्यावरण लगातार प्रदूषित होता जा रहा है, और हम दिन-प्रतिदिन एयर कंडीशनर पर निर्भर होते जा रहे हैं। 

ऐसे में यह आवश्यक है कि हम अपने गुरुओं और संतों की शिक्षाओं के अनुरूप वृक्षारोपण करें, जिससे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन की चुनौती का भी सामना किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने जीवन में गुरुओं व संतों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए समाज व राष्ट्र के भलाई के लिए काम करेंगे।

इसके बाद, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने डेरा सचखंड बल्लां, जालंधर का भी दौरा किया और वहां मत्था टेक का आर्शीवाद लिया। डेरा प्रबंधन और संत समाज द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को नमन करते हुए कहा कि उनका समानता, शांति और सामाजिक समरसता का संदेश आज भी पीढ़ियों को प्रेरणा दे रहा है। 

उन्होंने डेरा द्वारा समाज कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए आश्वस्त किया कि सरकार ऐसे पवित्र संस्थानों द्वारा किए जा रहे प्रयासों में हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

जालंधर जाते समय मुख्यमंत्री ने जमशेर गांव में रोका काफिला, स्थानीय दुकानदार व ग्रामीणों से की मुलाकात

जालंधर की ओर जाते समय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने काफिले को जमशेर गांव में रोककर वहां एक स्थानीय दुकानदार सहित ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री वाहन से उतरकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे, सभी को स्नेहपूर्वक अभिवादन किया और उनका कुशलक्षेम जाना। 

साथ ही, स्थानीय समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से खुलकर बातचीत की, अपनी समस्याएं साझा की और मुख्यमंत्री के इस आत्मीय संवाद और सादगी व सरल स्वभाव की प्रसन्नता व्यक्त की।

 

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Ravneet Singh Bittu , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD