Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पटियाला में शुरू हुई 'ईज़ी रजिस्ट्री' प्रणाली : अजीतपाल सिंह कोहली

48 घंटों के भीतर रजिस्ट्री की प्रक्रिया होगी पूरी

Ajit Pal Singh Kohli, Patiala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 16:27 IST

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने जनता के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए पटियाला में 'ईज़ी रजिस्ट्री' प्रणाली (यानी ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्री को आसान बनाने की प्रणाली) की शुरुआत कर दी है। अब लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और ना ही एजेंटों के भरोसे रहना पड़ेगा, क्योंकि शुरुआत से अंत तक सारी जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। यह प्रणाली तेज़, पारदर्शी और सुगम होगी।

यह जानकारी पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने 'ईज़ी रजिस्ट्री' प्रणाली की शुरुआत के मौके पर दी। उन्होंने बताया कि अब ज़िले के किसी भी सब-रजिस्टार दफ्तर में ज़मीन-जायदाद की रजिस्ट्री करवाई जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि दस्तावेज़ तैयार करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 के माध्यम से सेवा सहायकों को घर बुलाया जा सकता है। 

अब लोग ऑनलाइन दस्तावेज़ जमा करने, डिजिटल तरीके से पहले से जांच करवाने और अपनी सुविधानुसार सब-रजिस्टार कार्यालय में समय तय करने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। अब किसी भी नागरिक को लंबी लाइनों में लगने या दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि 'ईज़ी रजिस्ट्री' प्रणाली में सेल डीड का ड्राफ्ट खुद तैयार करने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा सेवा सहायकों के माध्यम से घर बैठे रजिस्ट्री के दस्तावेज़ तैयार करवाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। यह प्रणाली लोगों का समय, पैसा और ऊर्जा बचाने वाला महत्वपूर्ण कदम है। 

उन्होंने बताया कि 48 घंटे के भीतर दस्तावेज़ों की अग्रिम जांच हो जाएगी और तय समय पर रजिस्ट्री भी पूरी कर दी जाएगी, जिससे व्यस्त लोग या नौकरीपेशा वर्ग भी सहजता से यह कार्य कर सकेगा और अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक बचत भी होगी। विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने सब-रजिस्टार कार्यालय में आए लोगों से कार्यालय की कार्यप्रणाली और सरकार की इस पहल के बारे में विचार-विमर्श भी किया। 

मौके पर मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बेवजह के दफ्तरों के चक्कर और समय की बर्बादी समाप्त हो गई है। 

 

Tags: Ajit Pal Singh Kohli , Patiala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD