Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुलाब चंद कटारिया ने दीवान टोडर मल हवेली के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

दीवान टोडर मल विरासती फाउंडेशन, पंजाब की सेवाओं की सराहना की

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Dr Sona Thind, DC Fatehgarh Sahib, Fatehgarh Sahib, Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 15:46 IST

पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज यहां दीवान टोडर मल हवेली के चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने दीवान टोडर मल विरासती फाउंडेशन के पदाधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने हवेली के निर्माण के लिए अपनाई जा रही कार्यप्रणाली और उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री के बारे में भी विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर श्री कटारिया ने कहा कि दीवान टोडर मल द्वारा दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की शहादत के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए सोने की मोहरें खड़ी करके नवाब वजीद खां से खरीदी गई जगह, दुनिया की सबसे कीमती जगह है और ऐसी मिसाल दुनिया में और कहीं नहीं मिलती।

राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने इस उद्यम के लिए दीवान टोडर मल विरासती फाउंडेशन की सराहना की और आने वाली पीढ़ियों को इतिहास से जोड़ने के लिए किए जा रहे इस प्रयास की प्रशंसा की। फाउंडेशन के अध्यक्ष स. लखविंदर सिंह काहने के नेतृत्व में फाउंडेशन सदस्यों द्वारा पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया का विशेष सम्मान किया गया। 

उन्होंने बताया कि जहाज़ी हवेली के प्राचीन स्वरूप को बहाल करने और दीवान टोडर मल से संबंधित संपूर्ण इतिहास को संरक्षित करने के लिए कार्य निरंतर चल रहे हैं। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद, एसएसपी शुभम अग्रवाल, उपमंडलीय मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार गुप्ता, फाउंडेशन के अन्य प्रतिनिधियों में नाभा रियासत की महारानी प्रीति सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरपाल सिंह बलाकपुर, कोषाध्यक्ष लखविंदर सिंह कत्तरी, वरिष्ठ सदस्य दरबार सिंह धौला, गुरजिंदर सिंह छन्ना सचिव भी उपस्थित थे।

इसके उपरांत राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में भी नतमस्तक हुए।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Dr Sona Thind , DC Fatehgarh Sahib , Fatehgarh Sahib , Deputy Commissioner Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD