Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोगों के नजरिए से नहीं, अपने दिल से खुद को आंकती हैं रिया चक्रवर्ती, बताई वजह

Rhea Chakraborty, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 14:00 IST

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वह अब इस बात को ज्यादा महत्व नहीं देती हैं कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं, इसके बजाय वह अपनी आंतरिक शक्ति को तवज्जो देती हैं और दिल की सुनती हैं। रिया ने बताया कि अब वह अपनी कीमत साबित करने के लिए बाहरी प्रशंसा पर निर्भर नहीं रहतीं। 

खुद से प्रेम और आंतरिक शक्ति पर जोर देते हुए रिया ने अपनी पसंदीदा एक्टिविटिज की झलक दिखाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें वह डांस और शूटिंग करती नजर आईं। रिया ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “पसंदीदा शौक: डांस, बातचीत और 'चैप्टर 2 ड्रीप' के लिए स्ट्रीट शूट का निर्देशन।”

रिया ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह अवॉर्ड लेते हुए कहती नजर आईं कि उन्हें बाहरी प्रशंसा की आदत नहीं है, क्योंकि वह हमेशा अपने दिल से खुद को आंकती हैं। उन्होंने कहा, “मैं बाहरी प्रशंसा की आदी नहीं हूं, मेरे लिए आंतरिक मान्यता ही सब कुछ रही है।”

एक अन्य वीडियो में नेहा कक्कड़ और बादशाह के सॉन्ग ‘गर्मी’ पर अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए खुशी भी जाहिर की। रिया सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो हाल ही में शेयर किए, जिसमें वह बच्चों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आईं।

एक्ट्रेस ने बताया कि प्यारे और छोटे दोस्तों के साथ बिताया उनका यह अब तक का सबसे अच्छा जन्मदिन रहा। तस्वीरों में वह छोटी बच्चियों के साथ पोज देती दिखीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया आखिरी बार साल 2021 में आई मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी लीड रोल में थे। 

इसके अलावा, वह रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज’ में गैंग लीडर के रूप में दिखी थीं, जिसमें उनका बेबाक और जोश से भरा अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया। शो के विजेता एल्विश यादव टीम के मेंबर कुशाल तंवर बने। इसके अलावा, रिया का ‘टॉक शो चैप्टर 2’ काफी चर्चा में रहा, जिसमें सुष्मिता सेन और आमिर खान जैसे सितारे शिरकत कर चुके हैं।

 

Tags: Rhea Chakraborty , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD