Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

पाक-आई.एस.आई. समर्थित बी.के.आई. की आतंकी साजिश को नाकाम किया गया

गुरदासपुर से दो ए के -47 राइफलें, दो ग्रेनेड बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Gurdaspur Police, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 09 Jul 2025

Last updated on: Jul 10, 2025, 11:41 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के अंतर्गत पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. द्वारा समर्थित और पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी के आई) के संचालक हरविंदर रिंदा द्वारा रची गई बड़ी आतंकी साजिश को विफल करते हुए, पुलिस ने गुरदासपुर के जंगली क्षेत्र से आतंकवादियों के लिए भेजे गए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। 

यह जानकारी बुधवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब श्री गौरव यादव ने दी। बरामद किए गए आतंकवादी हार्डवेयर में दो ए के-47 राइफलें, 16 जिंदा कारतूस, दो मैगज़ीन और दो पी-86 हैंड ग्रेनेड शामिल हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तानी एजेंसियों और हरविंदर रिंदा द्वारा एक सुनियोजित साजिश के तहत भारत भेजी गई थी, ताकि पंजाब के विभिन्न स्थानों पर आतंकी गतिविधियाँ अंजाम दी जा सकें और राज्य की शांति व्यवस्था को भंग किया जा सके।

डीजीपी ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ए जी टी एफ  की टीमों ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ए डी जी पी ) ए जी टी एफ प्रमोद बान की निगरानी में, गुरदासपुर के जंगली इलाके से खेप को आतंकियों तक पहुँचने से पहले ही सफलतापूर्वक जब्त कर लिया। उन्होंने यह भी बताया कि इस खेप को प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

अधिक जानकारी देते हुए, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के उप महानिरीक्षक (डी आई जी ) गुरमीत चौहान ने कहा कि जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस पाक-आई.एस.आई. समर्थित नेटवर्क में विदेशों में सक्रिय आतंकवादियों की भी संलिप्तता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में और हथियारों की खेप बरामद हो सकती है।

डीआईजी ने बताया कि इस संबंध में गुरदासपुर के थाना पुराना शाला में विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Gurdaspur Police , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD