Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे : सी.पी. राधाकृष्णन

 

हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क से जुड़े 4 गुर्गें एक अफगान नागरिक सहित गिरफ्तार

आठ आधुनिक पिस्तौलें बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 18:30 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अफगान नागरिक सहित चार मुलजिमों को आठ आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार करके सरहद पार से गैर-कानूनी हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान इस्माइलखेल तौहीद (30), निवासी अफगानिस्तान, जो इस समय पुणे, महाराष्ट्र में रह रहा है; मंगजीत सिंह (20) और शमशेर सिंह (26) दोनों निवासी गांव फतेहाबाद, तरनतारन तथा गुरलाल सिंह (42) निवासी गांव राजाताल (अमृतसर) के रूप में हुई है। बरामद की गई पिस्तौलों में एक .30 बोर बेरेटा, चार 9 एम.एम. ग्लॉक और तीन .30 बोर पिस्तौलें समेत सात जिंदा कारतूस भी शामिल हैं। 

पुलिस टीमों ने उनका एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मुलजिम एक विदेशी तस्कर के संपर्क में थे, जो सुनसान या गुप्त जगहों से गैर-कानूनी हथियारों की खेपें सप्लाई करता था। 

उन्होंने कहा कि बरामद किए गए हथियार आपराधिक तत्वों को आगे सप्लाई करने के लिए भेजे जा रहे थे। डीजीपी ने कहा कि विदेशी-आधारित नेटवर्क से जुड़े अन्य गुर्गों की पहचान करने और आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है तथा आने वाले दिनों में और बरामदगियां और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने मुलजिम मंगजीत सिंह और शमशेर सिंह को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तीन गैर-कानूनी पिस्तौलें समेत सात जिंदा कारतूस बरामद किए। विदेश-आधारित तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच करने के बाद पुलिस ने गुरलाल सिंह नामक एक अन्य दोषी को गिरफ्तार किया और तलाशी के दौरान उसके पास से तीन और पिस्तौलें बरामद की गईं। 

उन्होंने बताया कि दोषी गुरलाल सिंह की पूछताछ के बाद उसके द्वारा बताए गए ठिकानों से दो और पिस्तौलों की बरामदगी हुई। सी.पी. ने कहा कि जांच के दौरान किए गए खुलासों के आधार पर, पुलिस ने एक अन्य गुर्गें इस्माइलखेल तौहीद को भी गिरफ्तार किया, जो सूखे मेवों के कारोबार की आड़ में हवाला नेटवर्क चला रहा था और गैर-कानूनी हथियार तस्करी रैकेट से जुड़े वित्तीय लेन-देन में सहायता कर रहा था।

उन्होंने कहा कि जांच से यह भी पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम मंगजीत सिंह और शमशेर सिंह एक ही गांव के निवासी हैं और दोनों गैर-कानूनी हथियार तस्करी नेटवर्क में शामिल हैं। यह भी पाया गया है कि मुलजिम मंगजीत सिंह एक जुराइम-पेशा मुजरिम है और उसके विरुद्ध पहले भी थाना सुल्तानविंड, अमृतसर में हथियार एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज है।

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले — एफआईआर नंबर 168 तारीख 4-6-2026 को हथियार एक्ट की धारा 25 और 25(7) के तहत थाना इस्लामाबाद तथा एफआईआर नंबर 162 तारीख 5-6-2026 को हथियार एक्ट की धारा 25, 25(8) और 29 के तहत थाना गेट हकीमा में दर्ज किए गए हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD