Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स समिट में वैश्विक नेताओं से की मुलाकात, कई मुद्दों पर चर्चा

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Brasilia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रासीलिया , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 09, 2025, 13:31 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चिली के राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र महासचिव और ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति समेत कई वैश्विक नेताओं के साथ हुई मुलाकातों की झलक शेयर की। यह सम्मेलन रियो डी जेनेरो में आयोजित हुआ, जो सोमवार देर रात (भारत समयानुसार) संपन्न हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "रियो ब्रिक्स समिट के दौरान चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक फॉन्ट से मुलाकात कर खुशी हुई। भारत-चिली की मित्रता दिन-ब-दिन मजबूत हो रही है।" 

इस वर्ष अप्रैल में चिली के राष्ट्रपति भारत की राजकीय यात्रा पर आए थे। यह दौरा भारत-चिली के बीच 76 वर्षों के राजनयिक संबंधों की पूर्णता का प्रतीक था। इस दौरान दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक संबंधों, व्यापार, सांस्कृतिक और जन-संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने की बात की थी। 

दोनों देशों ने बहुपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने की इच्छा जताई थी। इसके अलावा, पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी रियो में मुलाकात की। उन्होंने कहा, "कल रियो डी जेनेरो में ब्रिक्स समिट के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से बातचीत की।"

भारत संयुक्त राष्ट्र के साथ अपने संबंधों को बहुपक्षीयता, संवाद और साझा लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर और गहरा कर रहा है। दोनों पक्ष शांति स्थापना, सतत विकास, आतंकवाद, मानवाधिकार, जलवायु परिवर्तन, साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं। 

साथ ही, सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार की मांग पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील की पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) प्रमुख दिलमा रूसेफ से भी संवाद किया। उन्होंने कहा, "दिलमा रूसेफ से उपयोगी चर्चा हुई। वह ब्रिक्स बैंक की प्रगति और वैश्विक वित्तीय संस्थाओं में सुधार को लेकर रियो में उपस्थित थीं।"

ब्रिक्स सम्मेलन के बाद पीएम मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा द्वारा राजधानी ब्रासीलिया के अल्वोरादा पैलेस में राजकीय स्वागत दिया गया। सैन्य सम्मान और प्रतिनिधिमंडलों के परिचय के बाद दोनों नेताओं के बीच सीमित वार्ता हुई, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत और कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने हैं। 

इसके पश्चात दोनों नेता मीडिया को संबोधित करेंगे और पीएम मोदी के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Brasilia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD