Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

अभिनेता उन्‍नी मुकुंदन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, चिंता में फैंस

Tollywood, Unni Mukundan, Unni Mukundan News, Unni Mukundan Instagram, Unni Mukundan Instagram News, Unni Mukundan Instagram Hacked
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 17:54 IST

मलयालम और तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता उन्‍नी मुकुंदन का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। उन्‍नी मुकुंदन ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, ''मेरा आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

उस अकाउंट से हो रहे अपडेट, मैसेज, स्टोरीज या कोई भी चीज मेरी नहीं है, बल्कि इसे हैकर्स कर रहे हैं। कृपया इस समय उस अकाउंट से आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी तरह की निजी जानकारी न दें, और उस अकाउंट से आने वाली चीजों को नजरअंदाज करें।''

पोस्ट में उन्होंने आगे कहा, ''हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए संबंधित टीमों के साथ काम कर रहे हैं। मैं इस बारे में आगे की जानकारी अपने वेरिफाइड चैनलों से दूंगा। आपके समर्थन और सावधानी के लिए धन्यवाद।'' इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई। 

कई फैंस ने लिखा कि वे इस खबर से चौंक गए हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनका अकाउंट जल्द ही वापस मिल जाएगा। कुछ लोगों ने सलाह दी कि वे साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज करें और दोबारा सिक्योरिटी मजबूत करें। उन्नी के फैंस उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 

ऐसे में अकाउंट हैक होने से फैंस को भी निराशा हुई है। कई लोगों ने लिखा कि वे किसी भी फेक पोस्ट या मैसेज से सावधान रहेंगे और उनके अकाउंट के वापस आने का इंतजार करेंगे। एक फैन ने लिखा, 'हमारे प्रिय उन्‍नी, आप सुरक्षित रहें। उम्मीद है सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा।'

अन्य ने लिखा, 'आप परेशान मत होना, हम आपके साथ हैं।' उन्‍नी मुकुंदन उन कई मशहूर लोगों में से एक हैं जिनके सोशल मीडिया अकाउंट इस साल की शुरुआत से लगातार हैक हो रहे हैं। कुछ ही दिन पहले, अभिनेत्री श्रुति हासन का एक्स अकाउंट हैक हो गया था। 

इसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक अलर्ट पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "हाय दोस्तों, मैं आपको बताना चाहती हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। जो भी वहां पोस्ट हो रहा है, वो मैं नहीं कर रही। इसलिए जब तक मेरा अकाउंट मुझे वापस नहीं मिल जाता, उस पेज से कोई भी बातचीत या इंटरैक्शन न करें।"

 

Tags: Tollywood , Unni Mukundan , Unni Mukundan News , Unni Mukundan Instagram , Unni Mukundan Instagram News , Unni Mukundan Instagram Hacked

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD