Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

भारतीय सिनेमा की आयरनवुमन: सैयामी खेर ने एक साल में दो बार आयरनमैन 70.3 पूरा करने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं

Saiyami Kher, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 17:25 IST

एक्ट्रेस और खेल प्रेमी सैयामी खेर ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने 6 जुलाई 2025 को स्वीडन के जोनकोपिंग में अपना दूसरा आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन सफलतापूर्वक पूरा किया। इस उपलब्धि के साथ सैयामी एक साल में दो बार यह प्रतिष्ठित रेस पूरी करने वाली भारत की पहली एक्ट्रेस बन गई हैं, और उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह फिल्मों और फिटनेस दोनों में एक अलग मुकाम रखती हैं।

आयरनमैन 70.3 दुनिया की सबसे कठिन एंड्योरेंस चुनौतियों में से एक मानी जाती है, जिसमें एथलीटों को एक ही दिन में 1.9 किमी ओपन वॉटर स्विमिंग, 90 किमी साइकिलिंग और 21.1 किमी हाफ मैराथन रन पूरी करनी होती है। सैयामी ने सितंबर 2024 में पहली बार यह रेस पूरी की थी, जिससे वह इंटरनेशनल एंड्योरेंस रेसिंग सर्किट में शामिल हुई थीं।

स्वीडन में दूसरी रेस यूरोपियन चैंपियनशिप थी और इसमें ठंडे पानी, कठिन पहाड़, और तेज़ हवाओं जैसी चुनौतियां थीं। फिर भी, सैयामी ने पिछली रेस से 32 मिनट पहले रेस पूरी कर दिखाई, जिससे उनकी सहनशक्ति के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और मज़बूती का भी पता चलता है।

सैयामी ने रेस के बाद पोस्ट में लिखा, “लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं इतनी मुश्किल चीजें खुद पर क्यों थोपती हूं। सच तो यह है कि यह दुनिया को कुछ साबित करने के लिए नहीं है। मैंने कभी बाहरी तारीफों के लिए ऐसा कुछ नहीं किया। मेरे लिए एंड्योरेंस स्पोर्ट बहुत निजी है — यह मेरे खुद के संदेहों के खिलाफ रेस है। 

इस साल मेरा सिर्फ एक लक्ष्य था, पिछले साल से बेहतर करना। और मैंने वो कर दिखाया।” उन्होंने आगे लिखा, “एक औरत के लिए, पीरियड्स के दौरान इतनी शारीरिक चुनौती पूरी करना और भी मुश्किल होता है, लेकिन यह याद दिलाता है कि शरीर से ज़्यादा दिमाग का कंट्रोल जरूरी है। 

वह खामोश गर्व का एहसास, जब आप कुछ ऐसा पूरा कर लेते हैं जो कभी नामुमकिन लगता था, बहुत गहरा और खुशी देने वाला होता है।” खेल की शौकीन सैयामी हमेशा फिटनेस और मेंटल टफनेस को बढ़ावा देती रही हैं, और अक्सर कहती हैं कि खेल ने उनके जीवन को देखने का नजरिया बदल दिया। 

उनका यह सफर, सिल्वर स्क्रीन से फिनिश लाइन तक, महिलाओं को प्रेरित करता है और आने वाली पीढ़ी को यह सिखाता है कि मेहनत और हिम्मत से कुछ भी पाया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि सिर्फ उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं है बल्कि भारत के लिए भी गर्व का पल है, खासकर उस क्षेत्र में जहां बहुत कम भारतीय सेलेब्रिटीज ने कदम रखा है। 

दूसरी बार आयरनमैन 70.3 पूरा कर सैयामी खेर ने यह साबित कर दिया है कि वह हिम्मत, मेहनत और असीम संभावनाओं की पहचान हैं।

 

Tags: Saiyami Kher , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD