Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

भारत-जापान सामुद्रिक संबंधों को मजबूत करने के लिए जापान का तटरक्षक जहाज 'इत्सुकुशिमा' चेन्नई पहुंचा

Military, Japan Coast Guard, JCG, Captain Naoki Mizoguchi, Indian Coast Guard, ICG, Itsukushima
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 07 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 17:12 IST

कैप्टन नाओकी मिज़ोगुची की कमान में जापान कोस्ट गार्ड (जेसीजी) शिप इत्सुकुशिमा, इंडो-पैसिफिक में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और जेसीजी के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हुए अपने ग्लोबल ओशन वॉयज ट्रेनिंग के हिस्से के रूप में 7 जुलाई, 2025 को चेन्नई बंदरगाह पहुंचा। 

उल्लेखनीय है कि सप्ताह भर की पोर्ट कॉल में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठकें, पेशेवर और सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा दोनों सेनाओं के बीच अंतर-क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक समुद्री अभ्यास शामिल है। पोर्ट कॉल के दौरान चालक दल के सदस्य शिष्टाचार कॉल, पारस्परिक जहाज यात्राओं, संयुक्त प्रशिक्षण सत्र, योग और खेल आयोजनों में संलग्न होंगे, जिसका समापन 12 जुलाई, 2025 को एक संयुक्त समुद्री अभ्यास 'जा माता' (बाद में मिलते हैं) में होगा।

बढ़ते सहयोग के प्रतीक के रूप में चार आईसीजी अधिकारी पेशेवर आदान-प्रदान की परंपरा को जारी रखते हुए, सी राइडर्स के रूप में इत्सुकुशिमा से सिंगापुर तक जाएंगे। यह जुड़ाव भारत और जापान के बीच 2006 के सहयोग ज्ञापन पर आधारित है, जो भारत के सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) दृष्टि और भारत-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) के साथ जुड़ा हुआ है।

 

Tags: Military , Japan Coast Guard , JCG , Captain Naoki Mizoguchi , Indian Coast Guard , ICG , Itsukushima

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD