Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजस्थान : अजमेर में वसुंधरा राजे ने सांवरलाल जाट की मूर्ति का किया अनावरण

Vasundhara Raje, Jaipur, Rajasthan, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Rajasthan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अजमेर , 06 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 11:38 IST

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार को अरांई क्षेत्र के सिरोंज गांव में आयोजित एक भव्य समारोह में पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने सांवरलाल जाट के व्यक्तित्व और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा किसानों और गरीबों के सच्चे हितैषी रहे। 

राजे ने कहा, "सांवरलाल जाट पूरे राजस्थान को अपना परिवार मानते थे। उनका सादगी और समर्पण आज भी जन-जन के दिलों में बसता है।" उन्होंने सांवरलाल जाट के परिवार को अपना परिवार बताते हुए उनकी सच्चाई और पारदर्शिता की सराहना की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "आजकल लोग चेहरे पर अलग-अलग मुखौटे लगाते हैं, लेकिन सांवरलाल जाट जैसा अंदर थे, वैसा ही बाहर भी।" उन्होंने कहा कि उनकी और सांवरलाल जाट की विचारधारा एक थी, क्योंकि दोनों ने भैरों सिंह शेखावत की पाठशाला में राजनीतिक और सामाजिक मूल्यों की शिक्षा ग्रहण की थी। 

इस कारण दोनों ने मिलकर राजस्थान के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, और किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने सांवरलाल जाट के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया और उनकी मूर्ति स्थापना को एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

वसुंधरा राजे सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने सिरोंज गांव के सरपंच रामलाल मीणा और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने और सांवरलाल जाट की स्मृति में एक सुंदर प्रतिमा स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभी के साथ मिलकर "जय जय राजस्थान" का नारा लगाया, जिसने समारोह में उपस्थित लोगों में जोश भर दिया।

 

Tags: Vasundhara Raje , Jaipur , Rajasthan , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Rajasthan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD