Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बर्मिंघम टेस्ट : भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया, आकाश दीप ने झटके छह विकेट

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, 2nd Test, Akash Deep
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एजबेस्टन , 06 Jul 2025

Last updated on: Jul 08, 2025, 11:36 IST

भारत ने एजबेस्टन टेस्ट जीत लिया है। इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम दूसरे सत्र में ही 271 रन पर सिमट गई और भारत ने 336 रन से मैच जीत लिया। आकाश दीप ने दूसरी पारी में छह विकेट और मैच में कुल 10 विकेट लिए। 

रनों के आधार भारत की इंग्लैंड के खिलाफ यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ अब दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई हैं। तीसर मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इससे पहले पांचवें दिन का खेल बारिश की वजह से लगभग दो घंटे की देरी से शुरू हुआ। 

इंग्लैंड ने चौथे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 77 रन से आगे खेलना शुरू किया। चौथे दिन के आखिरी सत्र में कहर बरपाने वाले आकाश दीप ने पांचवें दिन मैच शुरू होते ही अपना वही रंग दिखाया और अगले कुछ ही मिनट में इंग्लैंड के दो बड़े बल्लेबाजों ओली पोप और हैरी ब्रूक को पवेलियन भेज दिया। 

दो शुरुआती झटकों के बाद इंग्लैंड का स्कोर 83/5 हो गया। कप्तान बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ के साथ पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन छठे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी करने के बाद वह 33 रन बनाकर वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने।

स्टोक्स छठे विकेट के रूप में तब आउट हुए, जब टीम का स्कोर 153 रन था। उनका विकेट गिरने के बाद भारत की जीत लगभग तय हो गई। विकेटकीपर जेमी स्मिथ एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो भारतीय गेंदबाजों का सामना कर सके। पहली पारी में नाबाद 184 रन बनाने वाले स्मिथ इस पारी में भी तेजी से शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन 88 के स्कोर पर उन्हें आउट कर आकाश दीप ने न सिर्फ पारी का अपना पांचवां विकेट लिया, बल्कि भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। 

आकाश दीप ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। स्मिथ का विकेट गिरते ही इंग्लैंड की पारी 271 रन पर सिमट गई। आकाश दीप ने छह विकेट लिए। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिए।

आकाश दीप इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले चेतन शर्मा ने 1986 में इसी मैदान पर 10 विकेट लिए थे। भारत की इस जीत में कप्तान शुभमन गिल (269 और 161 रन), रवींद्र जडेजा (89 और 69 रन), मोहम्मद सिराज (पहली पारी में छह और दूसरी पारी में एक विकेट), आकाश दीप (मैच में 10 विकेट) और यशस्वी जायसवाल (पहली पारी में 87) और ऋषभ पंत (दूसरी पारी में 65) ने अहम भूमिका निभाई।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 587 रन बनाए थे। इंग्लैंड की पहली पारी 407 पर सिमट गई थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित की थी और पहली पारी में मिले 180 रन की बढ़त के आधार पर इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य दिया था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , 2nd Test , Akash Deep

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD