Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रक्षा निखिल खडसे ने “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान की अगुआई की

मेरा भारत, एनएसएस और जिला प्रशासन ने पर्यावरण के सतत विकास के लिए एकजुट होकर 2,000 से ज़्यादा पेड़ लगाए

Raksha Khadse, Raksha Nikhil Khadse, Bharatiya Janata Party, BJP, Ek Ped Maa Ke Naam, Ek Ped Maa Ke Naam 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुसावल (जलगाँव) , 05 Jul 2025

Last updated on: Jul 07, 2025, 11:11 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” से प्रेरित वनरोपण पहल का दूसरा चरण – “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान महाराष्ट्र में जलगाँव जिले के भुसावल गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भारत सरकार की युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने किया। 

इसमें महाराष्ट्र सरकार के कपड़ा मंत्री श्री संजय सावकारे के साथ-साथ प्रमुख सरकारी अधिकारियों और उत्साही सामुदायिक भागीदारी की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में श्री आयुष प्रसाद (जिला कलेक्टर, जलगाँव), श्रीमती संगीता बियानी, डॉ. सचिन नांद्रे, श्री अशोक कुमार (जिला युवा अधिकारी, जलगांव), श्री भूषण पाटिल (जिला युवा अधिकारी, नंदुरबार), श्री सचिन पनझड़े (खंड विकास अधिकारी, भुसावल), श्री सुनील पंजे (लेखा और कार्यक्रम सहायक, जलगांव), श्री संदीप मोरे (सहायक परियोजना अधिकारी), श्री भैया महाजन (सरपंच, चोरवाड़), श्री दीपक भोले, श्री वीरेंद्र पाटिल (ग्राम पंचायत सदस्य), श्री रवि गुंजाल, श्री मयूर मांधारे, श्री मोहन चौधरी, श्री विकास नवकर और श्री राहुल पाटिल (ग्राम सेवक, चोरवाड़) सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

वनरोपण अभियान का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय, जिला प्रशासन जलगांव और माई भारत, जलगांव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था, जिसमें उत्साही छात्रों और स्वयंसेवकों द्वारा 2,000 से अधिक देशी पौधे लगाए गए। स्थानीय जैव विविधता को बढ़ाने और मिट्टी का कटाव, घटते भूजल स्तर और कम वन क्षेत्र के कारण बढ़ते तापमान जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए कडु बादाम, इमली, नीम, आंवला और शीशम जैसी प्रजातियां लगाई गईं।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने इस अवसर पर वृक्षारोपण के सांस्कृतिक और पारिस्थितिकी महत्व पर जोर दिया। उन्होंने श्रद्धेय संत तुकाराम महाराज को उद्धृत करते हुए कहा, "वृक्षवल्ली आम्हा सोयरे, हे विश्वाची माझे घर" (पेड़ हमारे परिजन हैं, यह दुनिया मेरा घर है), और सभी नागरिकों से "पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ! आनंदमय जीवन जीओ!" का आग्रह किया।

इस पहल का एक मुख्य आकर्षण भुसावल के कई शैक्षणिक संस्थानों की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों की सक्रिय भागीदारी थी। जिनमें पी.ओ. नाहटा कॉलेज, पी.के. कोटेचा महिला महाविद्यालय, चैतन्य आयुर्वेद महाविद्यालय साकेगांव, डी.डी.एन. भोले कॉलेज, गोदावरी नर्सिंग कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बियानी मिलिट्री स्कूल और राजाराम धोंडू माध्यमिक विद्यालय के प्रतिनिधि शामिल रहे। 

उनकी सक्रिय भागीदारी ने क्षेत्र के हरित बुनियादी ढांचे और समुदाय-संचालित पर्यावरणीय प्रयासों को मजबूत करने में योगदान दिया। “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” का समापन सतत जैविक विकास जीवन, जलवायु कार्रवाई और सामूहिक पारिस्थितिकी जिम्मेदारी के लिए एक नई प्रतिबद्धता के साथ हुआ, जिसने इस संदेश को पुष्ट किया कि हमारी माताओं का सम्मान करने में धरती माता की रक्षा करना भी शामिल है।

 

Tags: Raksha Khadse , Raksha Nikhil Khadse , Bharatiya Janata Party , BJP , Ek Ped Maa Ke Naam , Ek Ped Maa Ke Naam 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD