Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बिस्त दोआब नहर के साथ लगती जमीनों से मोघें निकालने की सरकार ने दी मंजूरी-डॉ. राज कुमार चब्बेवाल

उपचुनाव के दौरान किसानों से किया वायदा पूरा किया-डॉ. इशांक कुमार

Raj Kumar Chabbewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 14:06 IST

आजादी के कुछ साल बाद बनी बिस्त दोआब नहर से अब नहर के साथ लगती जमीनों में मोघें निकालने का रास्ता साफ हो गया है और इस संबंध में मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और हलका चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने संगठन अध्यक्ष, ब्लॉक इंचार्ज और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान दी। 

डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि हलका चब्बेवाल के उपचुनाव के दौरान हमने लोगों से वायदा किया था कि नहर के साथ लगती जमीनों को नहरी पानी उपलब्ध करवाया जाएगा और अब यह वायदा पूरा हो गया है, इससे न केवल हलका चब्बेवाल के किसानों को बल्कि साथ लगते फगवाड़ा और गढ़शंकर हलके के गांवों को भी लाभ मिलेगा। अब जिस भी किसान को नहरी पानी की जरूरत है, वह संबंधित नहरी विभाग (जालंधर ब्रांच) को आवेदन देकर मोघे की मांग कर सकता है, जिसके बाद विभाग तुरंत नहर से संबंधित किसान के खेत में पानी उपलब्ध करवाएगा। 

डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि राज्य की मान सरकार ने टेलों तक पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं, जिससे एक तो किसानों को नहरी पानी मिलना सुनिश्चित हुआ है और दूसरा जहां भूजल की बचत हो रही है, वहीं भूजल स्तर भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब से नहर बनी है तब से अब तक नहर के साथ लगती जमीन वाले किसानों को इसका लाभ कभी नहीं मिला, लेकिन अब आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा लिए गए किसान हितैषी फैसले से यह सुनिश्चित हुआ है कि किसानों को नहरी पानी मिलेगा। 

डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि दोआबे में अधिकतर किसानों के पास बहुत कम जमीन है, इसलिए हर किसान ट्यूबवेल पर लाखों रुपए खर्च नहीं कर सकता और इसी बात को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने किसानों को नहरी पानी मुहैया करवाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नहरों के नवीनीकरण पर 4 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि अब बिस्त दोआब नहर के किनारे बहुत जल्द रेलिंग लगाई जाएगी ताकि होने वाले हादसों को तुरंत प्रभाव से रोका जा सके। 

इस अवसर पर संगठन प्रभारी भूपिंदर सिंह, ब्लॉक प्रभारी जसविंदर सिंह खैरा, चरणजीत बंटी, जसपाल सिंह, शिवरंजन सिंह, भरत लाल, कृपाल सिंह, डॉ. विपन, कृपाल सिंह, बिरला सेठ (सभी ब्लॉक प्रभारी), ब्लॉक अध्यक्ष नरेश, गणेश कुमार गिन्नी, जतिंदर कुमार, नरिंदर मेहना, लखवीर सिंह, सुरिंदर सिंह, सुरजीत सिंह भाम, विकास शर्मा, रिकी परमार बद्दो, जसपाल सिंह, सुखजीत सिंह, जसकरण अजनोहा, हरदीप सिंह दीपा, दलजीत पट्टी भी मौजूद थे।

 

Tags: Raj Kumar Chabbewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD