Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को ‘परिवर्तन की वास्तविक निर्मात्री' बताया

शिवराज सिंह चौहान ने जम्मू-कश्मीर के खोनमोह में "लखपति दीदी सम्मेलन" में भाग लिया

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Javid Ahmad Dar, Javid Dar, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Lakhpati Didi Sammelan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 04, 2025, 18:29 IST

ग्रामीण आजीविका मिशन (जेकेआरएलएम) ने आज केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के खोनमोह में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों की उपलब्धियों को मान्यता देने के उद्देश्‍य से एक ऐतिहासिक कार्यक्रम “लखपति दीदी सम्मेलन” आयोजित किया। 

यह कार्यक्रम इस केंद्र शासित प्रदेश में ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में एक प्रमुख मील का पत्थर है। केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सम्‍मेलन में मुख्य अतिथि थे, जबकि जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण विकास और जनसंपर्क मंत्री श्री जाविद अहमद डार सम्‍मानित अतिथि थे।

इस कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से लखपति दीदी पहल के तहत सैकड़ों महिला लाभार्थियों ने भाग लिया और आर्थिक आत्मनिर्भरता और परिवर्तन की अपनी प्रेरक यात्रा का अनुभव साझा किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें “परिवर्तन की वास्तविक निर्मात्री” बताया और ग्रामीण महिलाओं को समर्थन देने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। 

उन्होंने कहा, “अधिकाधिक सशक्तीकरण की दिशा में आपकी यात्रा में सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी रहेगी।” लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली बहना योजना जैसी प्रमुख पहलों की सफलता पर प्रकाश डालते हुए श्री चौहान ने महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि ये परिवर्तनकारी योजनाएं देश के हर क्षेत्र में महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने खुद के लिए आजीविका और दूसरों के लिए रोजगार पैदा करने में सफलता को मान्यता देने के क्रम में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाली छह महिलाओं - मनीषा देवी, तजा बेगम, सोनी देवी, परवीना, सामिया जान और शुभीना जान को प्रशंसा प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

जम्‍मू-कश्‍मीर के मंत्री श्री जाविद डार ने श्री चौहान के दौरे के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण महिलाओं के लिए अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। महिला लाभार्थियों ने ग्रामीण विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और सरकार को उनके निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया, ताकि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ जीवन-यापन कर सकें।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Javid Ahmad Dar , Javid Dar , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Lakhpati Didi Sammelan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD