Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमन अरोड़ा द्वारा लोंगोवाल में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) की नई इमारत लोक अर्पित

₹6.10 करोड़ की लागत से तैयार इमारत रिकॉर्ड 2 वर्षों में हुई पूरी

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Sandeep Rishi, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लोंगोवाल , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 04, 2025, 17:09 IST

हलका सुनाम में शुरू किए गए विकास कार्यों को उस समय और बल मिला जब पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कस्बा लोंगोवाल में शहीद श्री भगवान सिंह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) की नव निर्मित इमारत का उद्घाटन किया। ₹6.10 करोड़ की लागत से बनी यह इमारत रिकॉर्ड 2 साल की अवधि में तैयार की गई है। 

उल्लेखनीय है कि यह स्कूल क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास को मज़बूती देने के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि जब नीयत और नीति साफ़ हो तो कोई भी काम अधूरा नहीं रहता। पिछली सरकारों की गलत नीयत और खराब नीतियों के कारण राज्य विकास की दौड़ में काफी पिछड़ गया था, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से समावेशी विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने स्कूल की जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन मंज़िला इमारत का कुल निर्मित क्षेत्रफल 33,590 वर्ग फीट है। इस स्कूल में निजी स्कूलों से भी बेहतर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है। इसमें प्रिंसिपल का कार्यालय, 14 कक्षा-कक्ष, रसोईघर, क्लेरिकल स्टाफ रूम, कंप्यूटर लैब, भूगोल लैब, 2 रोबोटिक्स लैब, आईटी लैब, ब्यूटी और हेल्थ लैब, इंग्लिश लिसनिंग लैब, साइंस लैब, मीटिंग हॉल, डाइनिंग रूम, स्टोर, वॉशरूम आदि की सुविधा दी गई है।

उन्होंने बताया कि पहले यह स्कूल कस्बे के तंग बाजार में चल रहा था, जिससे लड़कियों को आने-जाने में काफी दिक्कतें होती थीं। इस स्कूल के निर्माण की मांग 10 साल पहले रखी गई थी, जिसे अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने पूरा किया है। 

उन्होंने कहा कि जो कार्य पिछले 75 वर्षों में नहीं हो सके, वे आज प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोंगोवाल शहीदों की धरती है, जिसे कभी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उनके पिता बाबू भगवान दास ने यह शिक्षा दी है कि राजनीति में चमड़ी नहीं, बल्कि काम प्यारा होना चाहिए। 

हलके के हर जरूरी कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और अगले एक साल में क्षेत्र का कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित होना बहुत जरूरी होता है। 

उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस स्कूल से पढ़कर बच्चियां विभिन्न क्षेत्रों में अपना और पंजाब का नाम रोशन करेंगी। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप ऋषि ने समारोह को संबोधित करते हुए जहां क्षेत्रवासियों को बधाई दी, वहीं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

उन्होंने कहा कि अच्छे बुनियादी ढांचे से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और उनकी बातचीत की शैली में बड़ा परिवर्तन आया है। समारोह के दौरान गुरविंदर कौर बराड़, प्रधान, नगर परिषद लोंगोवाल, अवतार सिंह ईलवाल, चेयरमैन, नगर सुधार ट्रस्ट संगरूर, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) तरविंदर कौर, अमृतपाल सिंह सिद्धू, सुखपाल सिंह, बलविंदर सिंह, बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Sandeep Rishi , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD