Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला ज़िले की नदियों और नालों के जलस्तर की समीक्षा की

पटियाला शहर के निचले इलाकों में वर्षा जल निकासी का स्थायी समाधान किया जाएगा: डॉ. बलबीर सिंह

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Preeti Yadav, Dr Preeti Yadav, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 04, 2025, 14:06 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज पटियाला में डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव और ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर घग्गर दरिया, टांगरी, मार्कंडा, मीरापुर चो और पच्चीदरा समेत जिले की प्रमुख नदियों और नालों के जलस्तर की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जल स्रोतों पर लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे।

बैठक में पीडीए की मुख्य प्रशासक मनीषा राणा, सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली और पार्षद जसबीर गांधी भी उपस्थित थे। डॉ. बलबीर सिंह ने विशेष रूप से पटियाला शहर के निचले इलाकों में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को इसके स्थायी समाधान के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जब नदियों का जलस्तर पहले ही ऊंचा होता है, तो शहर का वर्षा जल उनमें समाहित नहीं हो पाता। ऐसे में ज़रूरी है कि इन इलाकों में विशेष स्टॉर्म वॉटर पाइपलाइन बिछाकर वर्षा जल की वैकल्पिक निकासी की व्यवस्था की जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों से बड़े दरिया में गिरने वाले गंदे पानी और एसटीपी की प्रगति पर भी जानकारी ली। एक्सईएन हरशरणजीत सिंह ने बताया कि दौलतपुर में 15 एमएलडी क्षमता वाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तैयार किया जा रहा है, जो दरिया में गिरने वाले गंदे पानी का शोधन करेगा। 

वहीं सनी एनक्लेव के पीछे 26 एमएलडी का एसटीपी स्थापित किया जा रहा है, जिसमें पुडा (15 एमएलडी), सनौर (4 एमएलडी) और अन्य कॉलोनियों (2 एमएलडी) के सीवरेज का ट्रीटमेंट होगा। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्लांट की क्षमता अतिरिक्त 5 एमएलडी तक बढ़ाई गई है। 

उन्होंने बताया कि दोनों एसटीपी अक्टूबर तक पूरी तरह चालू हो जाएंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Preeti Yadav , Dr Preeti Yadav , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD