Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डा. राज कुमार चब्बेवाल कपाहट में मुकामबली शाह के दरबार में हुए नतमस्तक

अज्जोवाल से महिंगरोवाल सडक़ और महिंगरोवाल पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा

Raj Kumar Chabbewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Jul 2025

Last updated on: Jul 02, 2025, 10:48 IST

विधान सभा हलका शामचौरासी में पड़ते कंडी के गांव कपाहट में स्थित मुकामबली शाह जी के धार्मिक अस्थान पर चल रहे सालाना मेले में होशियारपुर से सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल विशेष तौर पर पहुंचे और नतमस्तक होने के बाद कमियुनिटी सैंटर के निर्माण का नींव पत्थर रखा जो कि एमपी लैंड फंड से बनाया जाएगा, इस मौके दरबार के गद्दीनशीन बाबा सुरेश शाह और पंचायत मैंबरों की तरफ से सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल का स्वागत किया गया।

इस समय अपने संबोधन में डा. चब्बेवाल ने पंडाल में मौजूद संगत को जानकारी देते हुए बताया कि अज्जोवाल-महिंगरोवाल रोड के निर्माण का काम कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा जिस पर पंजाब सरकार 8 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च करने जा रही है और इसी तर्ज पर महिंगरोवाल पुल का निर्माण कार्य भी जलद शुरू होगा जिस पर 7 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। 

डा. चब्बेवाल ने कहा कि कमियुनिटी हाल के अलावा कपाहट गांव समेत कंडी के विकास पर खर्च होने वाले पैसे में कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति लोगों के पास है, कोई व्यक्ति चाहे तो मेहनत करके डाक्टर, आईपीएस, आईएएस, इंजी. तो बन सकता है लेकिन लीडर-नेता बनने के लिए लोगों का साथ और आशीर्वाद जरूरी है जिसके साथ जनता होगी वही लीडर बनेगा। 

डा. चब्बेवाल ने कहा कि मुझे विधान सभा हलका चब्बेवाल समेत अन्य और 8 विधान सभा हलकों की सेवा करने का मौका आप लोगों ने दिया है और मैं आपको विशवाश दिलाता हू कि लोगों की सेवा में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी, जिस जगह भी विकास की जरूरत है उनकी निशानदेही की जा रही है और सभी जगहों पर बराबर विकास करवाया जाएगा। 

इस मौके डा. राज कुमार चब्बेवाल और पंचायत मैंबरों की तरफ से दरबार में पौधें भी लगाए गए। आखिर में बाबा सुरेश शाह की अगुवाई में कमेटी और पंचायत मैंबरों की तरफ से डा. राज कुमार चब्बेवाल को सममानित किया गया। समागम के दौरान मंच संचालक की भूमिका सतपाल ने निभाई।

 

Tags: Raj Kumar Chabbewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD