Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महा पंजाब का हिस्सा रही धरती पर हिमाचल विधानसभा में गरजे जय कृष्ण सिंह रौड़ी

सी.पी.ए जोन-2 कांफ्रेंस में पंजाब की गूंज

Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kultar Singh Sandhwan, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 01 Jul 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 18:30 IST

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) भारत क्षेत्र जोन-2 के वार्षिक कांफ्रेंस के दौरान पंजाब का प्रतिनिधित्व किया।इस कांफ्रेंस में विभिन्न राज्यों के विधानसभाओं के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और विधायकों ने भाग लिया और क्षेत्र में लोकतांत्रिक प्रथाओं और विधायी प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए विचार साझा किए।

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने विचार-विमर्श में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए प्रमुख विषयों पर अपने विचार रखे, जैसे कि दल-बदल के आधार पर अयोग्यता, विधानसभा के कार्यों में ए.आई का उपयोग, और राज्य के विकास से संबंधित संसाधनों के प्रबंधन में विधायकों की भूमिका। उन्होंने कहा कि विधायकों की जिम्मेदारी है कि वे वित्तीय, प्राकृतिक और मानव संसाधनों के सुचारू और प्रभावी उपयोग के लिए नीतियां बनाएं और उन्हें राज्य की विकास प्राथमिकताओं के साथ जोड़ने में सहायक बनें।

लोकतांत्रिक संस्थानों में प्रौद्योगिकी के महत्व पर जोर देते हुए, डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने विधायी प्रक्रिया में पारदर्शिता, प्रभावशीलता और नागरिक भागीदारी बढ़ाने के लिए एआई के उपयोग पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि एआई का उपयोग कार्य प्रबंधन, डेटा विश्लेषण और जनता के लिए विधानसभा कार्यों की पहुंच को नई दिशा दे सकता है।

दल-बदल के आधार पर अयोग्यता के मुद्दे पर बोलते हुए, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की स्थिरता को बनाए रखने के लिए दल-बदल रोधी कानून की पवित्रता को बनाए रखने की आवश्यकता है। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने सी.पी.ए भारत क्षेत्र जोन-2 द्वारा क्षेत्र की विधानसभाओं के बीच बेहतर प्रथाओं को साझा करने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सार्थक संवाद का मंच प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kultar Singh Sandhwan , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD