Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

"फ्यूचर टायकून" भविष्य के नए उद्यमियों को करेगा तैयार – अमन अरोड़ा

कहा – हमारे बच्चे नौकरी लेने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनेंगे

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Harbhajan Singh ETO, Dr Ajay Gupta, Dr Jasbir Singh Sandhu, Jaswinder Singh Ramdas, Sakshi Sawhney, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 15:24 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोज़गार के अवसर प्रदान कर रही है ताकि वे विदेश न जाकर यहीं रहकर अपने व्यवसाय स्थापित कर सकें। यह बात आज रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में आयोजित "फ्यूचर टायकून" के ग्रैंड फिनाले में विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित करते हुए कही। 

यह कार्यक्रम डिप्टी कमिश्नर अमृतसर श्रीमती साक्षी साहनी की पहल पर शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि मान सरकार बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रही है, जिसका उद्देश्य उन्हें नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाना है। 

यह कार्यक्रम व्यावहारिक प्रशिक्षण, विशेषज्ञ परामर्श और वास्तविक दुनिया की कारोबारी चुनौतियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। यह बच्चों के हुनर को निखारकर उनके विचारों को अमल में लाने का मंच है ताकि वे भविष्य में सफल उद्यमी बन सकें।

श्री अरोड़ा ने डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन पहले पटियाला और लुधियाना में भी आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस कदम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को नया रास्ता मिला है और वे अपने विचारों को हकीकत में बदलने का साहस कर पाए हैं।

प्रेस से बातचीत में उन्होंने बताया कि यह गर्व की बात है कि जिले के 1300 से अधिक युवाओं ने इस कार्यक्रम के लिए आवेदन किया। सरकार इनका हरसंभव सहयोग करेगी और ऐसे कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में चलाए जाएंगे। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी ने कहा कि विदेश जाने से बेहतर है कि बच्चे यहीं रहकर अपने काम पर ध्यान दें क्योंकि उन्हें यहीं व्यवसाय स्थापित करने के अधिक अवसर मिल सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए इस विषय पर क्रैश कोर्स भी कराए गए हैं और "स्टार्टअप पंजाब" के ज़रिए उन्हें सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है, बस उसे एक बुलंद हौसले और मजबूत इरादे की जरूरत होती है।

डिप्टी कमिश्नर ने बच्चों से कहा कि अपने विचारों को कभी न छोड़ें, प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में 6 श्रेणियों – ओपन कैटेगरी, विद्यार्थी, PWD, यंगमेन, हॉस्पिटैलिटी और वुमन कैटेगरी के युवाओं ने अपने व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। 

इन विचारों का मूल्यांकन जूरी द्वारा किया गया और हर कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार ₹50,000, द्वितीय ₹20,000 और तृतीय ₹10,000 नकद दिए गए। इस दौरान पिंगलवाड़ा के विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए, जिन्हें सराहा गया।

उल्लेखनीय है कि "फ्यूचर टायकून" अमृतसर जिले में डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी द्वारा शुरू की गई एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य जिले में उद्यमशीलता की भावना को पहचानना और विकसित करना है। यह मंच इच्छुक युवाओं को अपने विचारों को प्रभावशाली व्यवसायों में बदलने का अवसर देता है।

कार्यक्रम के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, विशेषज्ञ सलाह और कारोबारी चुनौतियों से जूझने की हर सहायता जिला प्रशासन द्वारा डिप्टी कमिश्नर की अगुवाई में दी जा रही है। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. कर्मजीत सिंह ने कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा का स्वागत किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ, विधायक डॉ. अजय गुप्ता, विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, विधायक श्री जसविंदर सिंह रामदास, मेयर श्री जतिंदर सिंह मोती भाटिया, डिप्टी मेयर श्रीमती प्रियंका, जिला परिषद चेयरमैन श्री जसप्रीत सिंह, वेलफेयर बोर्ड सदस्य श्री हरप्रीत सिंह आहलूवालिया, एससी लैंड डेवलपमेंट बोर्ड डायरेक्टर श्री रविंदर हंस, लोकसभा हलका इंचार्ज श्री जस्करण सिंह बंदेशा, जिला जनरल सेक्रेटरी श्री मुखविंदर सिंह विरदी, श्री सतपाल सोखी, श्री संदीप खोसला, फिक्को फ्लो से मिस मोना सिंह, फुलकारी वूमन की प्रेसिडेंट श्रीमती मीनाक्षी खन्ना, श्रीमती दीपा स्वानी, रोजगार विभाग की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती नीलम महे, डॉ. विक्रमजीत सिंह, श्री अमरपाल सिंह वालिया, और जिला रोजगार व व्यापार ब्यूरो से श्री तीरथपाल सिंह (डिप्टी सीईओ), डीडीएफ श्री मुहम्मद बिलाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Harbhajan Singh ETO , Dr Ajay Gupta , Dr Jasbir Singh Sandhu , Jaswinder Singh Ramdas , Sakshi Sawhney , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD