Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

वाणी कपूर स्टारर 'मंडला मर्डर्स' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Vaani Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 15:15 IST

यश राज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स की सफल जोड़ी 'द रेलवे मेन' की शानदार सफलता के बाद अब एक्शन थ्रिलर 'मंडला मर्डर्स' आ रहा है। यह सीरीज 25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'मंडला मर्डर्स' की कहानी चरनदासपुर नामक एक रहस्यमयी कस्बे पर आधारित है, जो सैकड़ों साल पुरानी सीक्रेट सोसाइटी और वहां कई हत्याओं से जुड़ी कहानी है। 

रहस्यमयी तरह से हुई हत्याओं की जांच के लिए दो जासूस रिया थॉमस (वाणी कपूर) और विक्रम सिंह (वैभव राज गुप्ता) नियुक्त किए जाते हैं। जांच के दौरान वे रहस्य और वहां के छिपे मकसदों को समझते हैं, जिसमें कई रोमांचक मोड़ आते हैं। 

इस सीरीज को यश राज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और इसे 'मर्दानी' फ्रेंचाइज के मशहूर गोपी पुथरन ने बनाया है। गोपी ने मनन रावत के साथ मिलकर इसका निर्देशन भी किया है। आदित्य चोपड़ा, उदय चोपड़ा, योगेंद्र मोगरे और अक्षय विडवानी इस प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। 

इस माइथोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर में वाणी कपूर लीड रोल में हैं, जबकि वैभव राज गुप्ता, सुरवीन चावला और श्रिया पिलगांवकर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। नेटफ्लिक्स और यश राज फिल्म्स ने साल 2023 में 'द रेलवे मेन: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ भोपाल 1984' रिलीज की थी, जिसमें आर. माधवन, केके मेनन, दिव्येंदु, बाबिल खान, सनी हिंदुजा और जूही चावला मेहता अहम भूमिकाओं में हैं।

यह चार-एपिसोड की मिनी-सीरीज साल 1984 के भोपाल गैस त्रासदी के दौरान रेलवे कर्मचारियों की वीरता की कहानी को पेश करती है, जिन्होंने अपनी सूझबूझ से कई जिंदगियों को बचाया था। इसकी सिनेमैटोग्राफी रुबाइस ने की थी और संपादन यशा जयदेव रामचंदानी ने किया था।

 

Tags: Vaani Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD