Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. मनसुख मंडाविया ने पालिताना में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का नेतृत्व किया

'स्वच्छता सेनानियों' के साथ देश भर में 6,000 स्थलों पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Swachhta Senanis, Fit India Sundays
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पालिताना (गुजरात) , 29 Jun 2025

Last updated on: Jun 30, 2025, 15:09 IST

युवा मामलों एवं खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज सुबह गुजरात के पालिताना में एक विविध समूह, विशेष रूप से 'स्वच्छता सेनानियों', जो हमारे अग्रिम पंक्ति के स्वच्छता योद्धा हैं के साथ फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के एक विशेष संस्करण का नेतृत्व किया। 

यह साइकिलिंग अभियान देश भर में एक साथ 6,000 स्थानों पर आयोजित किए गए, जिसमें आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के विभिन्न कर्मचारी और संबंधित कार्यकर्ता, स्वच्छता कर्मचारी, नगर पालिका निगम के कर्मचारी, साथ ही राज्य और जिला नगर निगमों ने केंद्रीय भूमिका निभाई।

यह दिसंबर 2024 में देशव्यापी शुरू हुए साइकिलिंग अभियान का 29वां संस्करण था। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का उल्लेख प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में भी विशेष रूप से किया है, जो भारत के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रमुख अभियानों में से एक के रूप में इसकी स्थिति को मजबूत करता है।

पालिताना में, भावनगर जिले के विभिन्न साइकिलिंग क्लबों ने इसमें भाग लिया। अपने गृहनगर पालिताना में, डॉ. मंडाविया ने दोहराया कि यह अभियान अब एक आंदोलन बन गया है। डॉ. मंडाविया ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 2019 में शुरू किया गया फिट इंडिया आंदोलन संडे ऑन साइकिल के माध्यम से सर्वोत्तम संभव तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। 

यह अब सिर्फ एक अभियान नहीं है बल्कि एक आंदोलन है।" उन्होंने कहा, "स्वच्छता सेनानियों के नेतृत्व में, हम एक मजबूत संकेत भेज रहे हैं कि फिटनेस और स्वच्छता साथ-साथ चलते हैं। हर किसी को, बड़ा हो या छोटा, विकसित भारत के लिए अपना योगदान देना चाहिए और हमें इस आधुनिक पीढ़ी में साइकिलिंग को एक प्रवृत्ति बनाना है।"

शहरी स्थानों से लेकर छोटे कस्बों तक नागरिक एक स्वस्थ जीवन शैली के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता दिखाने के लिए सुबह-सुबह सड़कों पर नजर आए। स्वच्छता सेनानियों के अलावा, विधान सभा सदस्य (एमएलए), स्थानीय पुलिस और एनएसएस व एनवाईकेएस के माईभारत स्वयंसेवकों ने भी इसमें भाग लिया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, प्रतिष्ठित कनॉट प्लेस पर लगभग 1,000 साइकिल चालकों की भीड़ इस कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुई, जिसकी सह-मेजबानी राहगीरी फाउंडेशन और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने की थी। मुख्य अतिथि पद्म श्री पुरस्कार विजेता और पूर्व राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता बबीता फोगाट ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल शारीरिक फिटनेस से कहीं बढ़कर एक आंदोलन बन रहा है।

सुश्री फोगाट ने कहा, "जब हमारे प्रधानमंत्री ने यह अभियान शुरू किया, तो हम इसका हिस्सा बनकर रोमांचित थे। ऐसे आयोजन हमें मानसिक संतुष्टि देते हैं और हमारे युवाओं को सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। आज सुबह, सीपी में मौजूद हर कोई सिर्फ फिट इंडिया और संडे ऑन साइकिल के बारे में बात कर रहा था। 

उत्साह भरा हुआ था, और मुझे यकीन है कि कई लोग जिन्होंने वर्षों में पहली बार साइकिल चलाई, वे ऐसा करना जारी रखेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।" साइकिलिंग के अलावा, इस आयोजन में कई अन्य गतिविधियाँ भी प्रमख आकर्षण रहीं। इनमें जुम्बा, रस्सी कूद, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, योगा सत्र और ओपन माइक जैसे कार्यक्रम शामिल थे। 

रस्सी कूद एक्टीविटी का आयोजन डॉ. शिखा गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम ने किया था। केंद्रीय युवा मामलों एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू किया गया 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' आंदोलन, युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) द्वारा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई), माई भारत  और योगासन भारत  के सहयोग से अब तक देश भर में 11,000 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया जा चुका है, जिसमें 4 लाख से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया है। 

इस अभियान का हिस्सा 2,000 से अधिक साइकिलिंग क्लब हैं और हर रविवार को सक्रिय रूप से इसमें भाग लेते हैं। इन साइकिलिंग ड्राइव का संचालन कई खेलो इंडिया सेंटर्स (केआईसी), खेलो इंडिया स्टेट सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस (केआईएससीई), साई ट्रेनिंग सेंटर्स (एसटीसी), खेलो इंडिया एक्रेडिटेड अकादमियां (केआईएए), क्षेत्रीय केंद्र (आरसी) साथ ही देश भर के विभिन्न राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) द्वारा किया जाता है।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Swachhta Senanis , Fit India Sundays

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD