Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुरु साहिब के चरण स्पर्श गांवों को मिलेगा विशेष अनुदान: डॉ. बलबीर सिंह

कल्याण एवं विकास योजनाओं को लोगों तक पहुंचा विकास सुनिश्चित करें अधिकारी: स्वास्थ्य मंत्री

Dr Balbir Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Paramvir Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 27 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 13:51 IST

"पंजाब सरकार के अधिकारी विकास योजनाओं को लेकर गांवों और वार्डों में लोगों के बीच जाएं और वे खुद हर महीने विभिन्न विभागों के कामकाज का मूल्यांकन करेंगे ताकि विधानसभा क्षेत्र का बिना किसी भेदभाव के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।" यह बात पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कही है।

उन्होंने कहा कि पटियाला जिले और खास तौर पर उनके हलके में कई ऐसे स्थान हैं, जिन पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की चरण रज रही है, इसलिए गुरु साहिब जी की 350वीं शहादत के उपलक्ष्य में इन गांवों को विशेष अनुदान देकर विकसित किया जाएगा, वहीं इन गुरु घरों को जाने वाली सड़कों पर गुरु साहिब से संबंधित पौधे, नीम और अन्य फलदार पौधे लगाए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री आज यहां , अपने विधान सभा क्षेत्र पटियाला ग्रामीण के 24 गांवों के पंचों-सरपंचों के अलावा 12 शहरी वार्डों के पार्षदों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन करने के लिए बैठक कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया, सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली और डिप्टी मेयर जगदीप सिंह जग्गा, नगर निगम के कमिश्नर परमवीर सिंह, एडीसी (ग्रामीण विकास) अमरिंदर सिंह टिवाणा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि अपने हलके के विकास में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार ऐसी बैठकें कर रहे हैं, ताकि जमीनी हकीकत का पता लगाया जा सके और विकास कार्यों को अंजाम दिया जा सके। उन्होंने कहा कि थापर और सीचेवाल मॉडल के साथ गांवों में छप्पड़ों का विकास करना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्रांति के तहत गांवों के स्कूलों में सुधार करना तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी विशेष प्राथमिकताएं हैं। 

उन्होंने कहा कि हलके के गांवों के वार्डों के विकास के लिए फंड की कोई कमी नहीं है, जिसके लिए ग्राम पंचायतों को गांव के साझे कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित करने चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के सरपंचों ने दशकों बाद उनके गांवों में नहरी पानी की सप्लाई उपलब्ध करवाने के लिए पंजाब सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद भी किया। 

इस दौरान डॉ. बलबीर सिंह ने नगर निगम में अपने हलके के वार्ड 2 से 14 के पार्षदों के साथ बैठक की और विभिन्न कॉलोनियों में सड़कों, जलापूर्ति, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों, पार्कों के मुद्दों पर नगर निगम अधिकारियों को निर्देश जारी किए।उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्डों की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पटियाला हलके के विकास में सभी लोगों के योगदान को दिशा देने के लिए ये बैठकें निरंतर जारी रहेंगी और वे सभी विभागों के जिला प्रमुखों की कारगुजारी की समीक्षा भी करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुने हुए प्रतिनिधियों को उचित सम्मान दें तथा अपने क्षेत्र से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने में ढिलाई न बरतें।

बैठक के दौरान पटियाला व नाभा के एसडीएमज, डीएसपी मनोज गोरसी, सिविल सर्जन डॉ. जगपालिंदर सिंह, जसवीर गांधी, जय शंकर, सुरेश राय, डीडीपीओ व बीडीपीओ के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्राम पंचायतें व पार्षद मौजूद थे।

 

Tags: Dr Balbir Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Paramvir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD