Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

'अपराध को लिंग आधारित नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए' : सोनम-मुस्कान मामलों पर बोलीं जया किशोरी

Jaya Kishori, Subhankar Mishra, NDTV Creators Manch, Muskan Rastogi case of Meerut, Raja Raghuvanshi murder case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2025

Last updated on: Jun 28, 2025, 11:02 IST

मशहूर कथावाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने निजी टेलीविजन चैनल एनडीटीवी के एक विशेष कार्यक्रम 'क्रिएटर्स मंच' में शुक्रवार को समाज और रिश्तों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान जब उनसे इंदौर की सोनम और मेरठ की मुस्कान रस्तोगी जैसे चर्चित और सनसनीखेज हत्याकांडों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने समाज के दोहरे रवैये पर तीखा प्रहार किया। 

एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच पर शुभांकर मिश्रा से बातचीत के दौरान जया किशोरी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी लिंग का क्यों न हो, अपराध करता है, वह अपराधी है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी कितनी घटनाएं हुई हैं? आप आठ-दस मामलों से डर गए? वर्षों से हजारों महिलाओं के साथ ऐसा होता रहा है। तब भी हम यही कहते रहे कि सभी पुरुष एक जैसे नहीं होते। अब हम भी वैसे ही पुरुषों को ढूंढ़ रहे हैं जो सही हों।

इंदौर में सोनम द्वारा अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या और मेरठ में मुस्कान रस्तोगी द्वारा अपने पति को मौत के घाट उतारने जैसी घटनाओं पर जया किशोरी ने स्पष्ट किया कि अपराध को लिंग के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। अपराध सिर्फ अपराध होता है। चाहे वह पुरुष करे या महिला, वह अपराधी है। समाज को अपराध को अपराध की तरह देखना चाहिए, न कि यह देखने में उलझना चाहिए कि इसे किसने किया।

जया किशोरी ने कहा कि अब पुरुषों को सशक्त महिलाओं के साथ रहना सीखना होगा। आज भी पुरुष इस बात के आदी नहीं हैं कि उन्हें किसी महिला के नाम से पहचाना जाए। मगर अब उन्हें यह बदलाव स्वीकारना होगा।शादी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "शादी का मतलब होता है प्यार। मुझे शादी बहुत पसंद है, लेकिन अभी तक वह व्यक्ति मिला नहीं जिससे मैं शादी करना चाहूं। 

जैसे ही वह मिल जाएगा, मैं शादी कर लूंगी। मेरे मोबाइल में शादी से जुड़ी सारी चीजें एक फोल्डर में तैयार हैं, अब बस लड़के (वर) की तलाश है।"पैसे की महत्ता पर पूछे गए सवाल पर जया किशोरी ने कहा कि यह बहुत जरूरी है, लेकिन उससे भी जरूरी है उसे संभालना आना। अगर कोई कहे कि पैसा जरूरी नहीं है, तो फिर उसे दान दे देना चाहिए।

 

Tags: Jaya Kishori , Subhankar Mishra , NDTV Creators Manch , Muskan Rastogi case of Meerut , Raja Raghuvanshi murder case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD