Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

राजा रघुवंशी हत्याकांड : मौत को एक्सीडेंट दिखाना चाहती थी सोनम, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Crime News, Crime News India, Honeymoon Murder Case, Raja Raghuvanshi Murder Case, Meghalaya Police Special Investigation Team, Shillong, Meghalaya Police, Meghalaya, Sonam Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 16:57 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस एक-एक कड़ी जोड़ रही है। इस बीच सामने आया है कि सोनम रघुवंशी की मंशा राजा की मौत को एक्सीडेंट या सुसाइड बताने की थी। राजा की मौत के एक घंटे बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट से कथित तौर पर एक पोस्ट किया गया था। 

इसे लेकर पुलिस का शक सोनम की भूमिका पर भी गहराया है। बताया जाता है कि राजा रघुवंशी की मौत दिन में लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच हुई थी, जबकि राजा के सोशल मीडिया अकाउंट से दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर एक पोस्ट किया गया। 

आशंका है कि राजा के फोन से पोस्ट करने के बाद कथित तौर पर सोनम ने राजा के साथ खाई में उसका फोन भी फेंक दिया।फिलहाल, राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी समेत 5 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। इन आरोपियों के एक दूसरे से कनेक्शन के साथ पूरे घटनाक्रम में सोनम की भूमिका को लेकर कई तरह के सवाल हैं। 

ऐसे में मेघालय पुलिस हर सवाल को समझने के लिए आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। राजा रघुवंशी केस में बुधवार को पुलिस के लिए सबसे बड़ी सफलता ये रही कि सोनम अपना जुर्म कबूल कर चुकी है। हालांकि, मेघालय पुलिस की एसआईटी के पास ऐसे 13 सवाल हैं, जिनका जवाब पूछताछ के दौरान सोनम से जानने की कोशिश की गई।

सोनम से पूछताछ में पता करने की कोशिश की गई कि उसने और राजा ने मेघालय का हनीमून कब प्लान किया था? वापसी की टिकट क्यों नहीं बुक की गई थी? क्या ये पहले से योजना का हिस्सा था? इसके अलावा मेघालय पुलिस ने सोनम से जानने की कोशिश की कि क्या वो शादी से पहले राज कुशवाह को जानती थी, क्योंकि उनके बीच लगातार संपर्क के सबूत हैं। 

रिकवर चैट से पता चलता है कि सोनम हनीमून के दौरान भी राज के संपर्क में थीं। ऐसे में दोनों किस बारे में बात कर रहे थे? लाइव लोकेशन आरोपियों के साथ क्यों साझा की जा रही थी?23 मई को मावलाखियात में सोनम, राजा और तीन हिंदी बोलने वाले पुरुषों को साथ देखा गया था। 

मेघालय पुलिस ने इन लोगों के बारे में भी जानने की कोशिश की। एसआईटी ने पूछताछ में सवाल किए कि "स्थानीय गाइड अल्बर्ट पीडी का कहना है कि आपने 22 मई को उसकी सेवा लेने से इनकार कर दिया और अगले दिन भी उसे टालती रहीं। ऐसा क्यों किया? अल्बर्ट ने जिन तीन लोगों की पहचान की है, वो वही हैं जिन्हें बाद में राजा की मौत से जोड़ा गया है। 

क्या उन्हें आपने या राज ने हायर किया था? पुलिस को राजा की स्मार्टवॉच और फोन से उनकी लोकेशन उन्हीं लोगों के साथ ओवरलैप होती मिली, जबकि आपकी ज्वेलरी नहीं छुई गई, लेकिन राजा का 10 लाख रुपए का सोना गायब है। आप इसे कैसे समझाती हैं?"

जांच टीम की लिस्ट में एक सवाल ये भी था कि राजा की मां का कहना है कि वो मेघालय नहीं जाना चाहता था और आपके दबाव में गया था। क्या आपने (सोनम) उस पर जबरदस्ती की थी? शादी के वीडियो में आप रस्मों के दौरान असहज और उदास दिख रही हैं। 

पहले भी आपने इस रिश्ते में रुचि नहीं दिखाई थी। फिर शादी क्यों की? जांच में आपके और राज कुशवाह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के लिए पर्याप्त सबूत मिले हैं। आपका जवाब क्या है? क्या आपने राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी? 

 

Tags: Crime News , Crime News India , Honeymoon Murder Case , Raja Raghuvanshi Murder Case , Meghalaya Police Special Investigation Team , Shillong , Meghalaya Police , Meghalaya , Sonam Raghuvanshi , Raja Raghuvanshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD