Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया

 

राजा रघुवंशी हत्याकांड : मेघालय पुलिस को मिला सोनम के खिलाफ एक और सबूत

 Crime News, Crime News India, Honeymoon Murder Case, Raja Raghuvanshi Murder Case, Meghalaya Police Special Investigation Team, Shillong, Meghalaya Police, Meghalaya, Sonam Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलांग , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 08:11 IST

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। मेघालय पुलिस की जांच राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे सोनम की साजिश की ओर इशारा कर रही है।  इस बीच नया खुलासा हुआ है कि सोनम अपने पति राजा के साथ डबल डेकर ब्रिज घूमकर आई थी, जहां दोनों ने साथ में 4,000 सीढ़ियों को पार किया। अहम ये है कि इस ब्रिज पर घूमने के लिए रजिस्टर पर एंट्री करनी होती है, जिसमें सोनम का नाम नहीं था।

मेघालय पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि 22 मई को सोनम पति राजा के साथ 4,000 सीढ़ियां पारकर डबल डेकर ब्रिज गई थी। डबल डेकर ब्रिज जाने के लिए रजिस्टर में एंट्री करनी पड़ती है, जहां प्रति व्यक्ति 50 रुपए देने होते हैं। उसके बाद ही आप डबल डेकर ब्रिज पर जा सकते हैं। सोनम से पूछताछ में सामने आया है कि उसने 22 मई को इस रजिस्टर में एंट्री ही नहीं की।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि राजा और सोनम के उस ब्रिज पर घूमने के समय अन्य आरोपी भी वहां गए थे। सोनम की तरह उन आरोपियों ने भी रजिस्टर में एंट्री नहीं की थी। इससे संभावनाएं जताई जा रही हैं कि सोनम अपने पीछे कोई सबूत नहीं छोड़ना चाह रही थी और इसीलिए उसने रजिस्टर में एंट्री नहीं की।इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी का शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा के रियात अर्लियांग में वेई सवाडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई में मिला था। राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा-चेरापूंजी इलाके में हनीमून टूर पर गया था।

राजा की हत्या के बाद सोनम लापता हो गई थी। हालांकि, बाद में राजा की लाश मिलने के बाद सोनम ने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर किया। इसके बाद मेघालय पुलिस ने सोनम को अपनी हिरासत में लिया। सोनम के अलावा इस हत्याकांड में चार अन्य आरोपी भी पकड़े गए, जिनमें राज कुशवाह भी शामिल है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Honeymoon Murder Case , Raja Raghuvanshi Murder Case , Meghalaya Police Special Investigation Team , Shillong , Meghalaya Police , Meghalaya , Sonam Raghuvanshi , Raja Raghuvanshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD