Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सर्बानंद सोनोवाल ने देश की पहली समुद्री एनबीएफसी - एसएमएफसीएल का उद्घाटन किया

"एसएमएफसीएल वित्तीय घाटे को कम करने और समुद्री क्षेत्र की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए वित्तीय समाधान पेश करेगा": सर्बानंद सोनोवाल

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Ministry of Ports Shipping and Waterways, Sagarmala Finance Corporation Limited, SMFCL, Non Banking Financial Company, NBFC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jun 2025

Last updated on: Jun 27, 2025, 15:30 IST

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्लू) श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज समुद्री क्षेत्र में भारत की पहली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) सागरमाला वित्त निगम लिमिटेड (एसएमएफसीएल) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री सोनोवाल के साथ केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री श्री शांतनु ठाकुर और सचिव टीके रामचंद्रन भी मौजूद थे ।

पहले सागरमाला डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के नाम से जानी जाने वाली एसएमएफसीएल अब अमृत काल विजन 2047 के अनुरूप भारत के समुद्री बुनियादी ढांचे के विकास में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाने की स्थिति में है। एसएमएफसीएल - एक मिनी रत्न, श्रेणी-I, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है जो 19 जून, 2025 को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में औपचारिक रूप से पंजीकृत हो गया है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का एनबीएफसी के रूप में पंजीकरण भारत की समुद्री यात्रा में एक प्रमुख उपलब्धि है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, हम अपनी अर्थव्यवस्था के प्रमुख स्तंभ के रूप में समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निर्णायक कदम उठा रहे हैं। 

एसएमएफसीएल महत्वपूर्ण वित्तपोषण कमी को दूर करेगा और बंदरगाहों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और संस्थानों को सशक्त बनाते हुए क्षेत्र-विशिष्ट वित्तीय समाधान प्रदान करेगा। इसने देश में समुद्री उद्योग की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। 

यह कदम समुद्री अमृत काल विजन 2047 और भारत को दुनिया की एक अग्रणी समुद्री शक्ति तथा विकसित भारत बनाने के हमारे साझा लक्ष्य के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।" क्षेत्र-विशिष्ट एनबीएफसी के रूप में, एसएमएफसीएल समुद्री क्षेत्र में वित्तपोषण की कमी को पूरा करने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए अद्वितीय रूप से तैयार है। 

एसएमएफसीएल बंदरगाह प्राधिकरणों, शिपिंग कंपनियों, एमएसएमई, स्टार्टअप और समुद्री शैक्षणिक संस्थानों जैसे विविध हितधारकों को लघु, मध्यम और दीर्घकालिक वित्तपोषण सहित अनुरूप वित्तीय उत्पाद प्रदान करेगा। अपने विस्तारित अधिदेश में, एसएमएफसीएल जहाज निर्माण, अक्षय ऊर्जा, क्रूज पर्यटन और समुद्री शिक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों को भी समर्थन देगा, जिससे समुद्री क्षेत्र में दुनिया भर में अग्रणी के रूप में उभरने के भारत के दृष्टिकोण को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री श्री शांतनु ठाकुर ने कहा, "एसएमएफसीएल अब एक समर्पित एनबीएफसी के रूप में कार्य कर रहा है, हम समुद्री विकास में तेजी लाने के लिए एक केंद्रित वित्तीय परितंत्र बना रहे हैं। इससे पूरे क्षेत्र में नवाचार, निवेश और समावेशी विकास के अवसर खुलेंगे।"

अब एसएमएफसीएल भारत के समुद्री विकास के लिए अधिक केंद्रित और सुलभ वित्तीय परितंत्र प्रदान करने के लिए तैयार है। इससे ऐसी परियोजनाएं सक्षम होंगी जो सतत विकास, नवाचार और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स दक्षता में योगदान देंगी।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Ministry of Ports Shipping and Waterways , Sagarmala Finance Corporation Limited , SMFCL , Non Banking Financial Company , NBFC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD