Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मनोहर लाल खट्टर ने कौशल भारत मिशन के तहत सीपीडब्ल्यूडी के एमआईवीएएन शटरिंग प्रशिक्षण में 40 श्रमिकों को कौशल प्रमाण पत्र प्रदान किए

सीपीडब्ल्यूडी चालू और अगले वित्तीय वर्ष में लगभग 35,000 श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करेगा : मनोहर लाल खट्टर

Manohar Lal Khattar, Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, Central Public Works Department, CPWD, General Pool Residential Accommodation, GPRA, Viksit Bharat, Skill India Mission
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jun 2025

Last updated on: Jun 27, 2025, 14:29 IST

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य एवं विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली के सेवा नगर, कस्तूरबा नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (जीपीआरए) में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा आयोजित श्रम कौशल प्रमाणन समारोह में हिस्सा लिया। 

यह समारोह भारत सरकार के कौशल भारत मिशन के तहत आयोजित किया गया था। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल ने इस अवसर पर उपस्थित होकर कौशल प्रमाण पत्र और पहचान पत्र प्रदान किए। 40 'कामगारों' ने एमआईवीएएन शटरिंग सिस्टम में 80 घंटे का कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया है।

यह प्रशिक्षण सीपीडब्ल्यूडी की पहल के तहत जीपीआरए परियोजना में निर्माण स्थलों पर श्रमिकों को सीधे कौशल प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य के मंत्रालय के सचिव श्री श्रीनिवास आर. कटिकिथला, सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक श्री सतिंदर पाल सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में श्री मनोहर लाल ने कार्यबल को आधुनिक निर्माण कौशल से लैस करने के महत्व के बारे में कहा कि कुशल श्रमिकों की कमी अक्सर इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास की गुणवत्ता और गति को प्रभावित करती है। उन्होंने जमीनी स्तर पर संरचित प्रशिक्षण लाने और इसे राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के साथ जोड़ने के लिए सीपीडब्ल्यूडी के प्रयासों की सराहना की।

श्रमिकों, ठेकेदारों और अधिकारियों को अपने संबोधन में उन्होंने विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि निर्माण उद्योग को वांछित गुणवत्ता मानकों को प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से कुशल श्रमिकों की आवश्यकता होती है। 

सीपीडब्ल्यूडी ने इस कौशल की कमी को दूर करने के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सीपीडब्ल्यूडी अगले वित्तीय वर्ष में प्रशिक्षित किए जाने वाले श्रमिकों की संख्या को इस वर्ष के 10,000 से बढ़ाकर 25,000 कर देगा। 

उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब ठेकेदारों के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं में कम से कम 20 प्रतिशत प्रमाणित कुशल श्रमिकों को नियुक्त करना या उन्हें साइट पर औपचारिक प्रशिक्षण प्रदान करना अनिवार्य कर दिया गया है।

राष्ट्रीय रियल एस्टेट विकास परिषद के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रमिकों को सहायक शटरिंग बढ़ई (एल्यूमीनियम शटरिंग) के रूप में प्रमाणित किया जाता है। चरण-I के तहत इसी तरह की पहल ने पहले लगभग 40 मजदूरों को सहायक राजमिस्त्री के रूप में प्रमाणित किया था।

यह समारोह कस्तूरबा नगर में जीपीआरए पुनर्विकास परियोजना स्थल पर हुआ, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित 2000 से अधिक आवासीय फ्लैट (टाइप II और III) के साथ जी+13 मंजिला टावर और दो स्तरीय बेसमेंट पार्किंग शामिल हैं। 

इस परियोजना को एल्युमिनियम शटरिंग और सेल्फ-कॉम्पैक्टिंग कंक्रीट से युक्त मोनोलिथिक निर्माण तकनीक का उपयोग करके निष्पादित किया जा रहा है, जो कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा चिन्हित छह आधुनिक निर्माण तकनीकों में से एक है।

स्थिरता संबंधी लक्ष्यों के अनुरूप, परियोजना का उद्देश्य कई पर्यावरण-अनुकूल उपायों के माध्यम से गृह 4-स्टार रेटिंग प्राप्त करना है, जिसमें सी एंड डी अपशिष्ट पदार्थ, फ्लाई ऐश, कम-वीओसी पेंट, सौर पैनल और 5-स्टार रेटेड विद्युत उपकरण का उपयोग शामिल है। 

कॉलोनी में खुले हरे भरे स्थान, साइकिलिंग ट्रैक, ओपन जिम, खेल के मैदान, बच्चों के खेलने के क्षेत्र, जल निकाय और सीजीएचएस डिस्पेंसरी और एक प्राथमिक विद्यालय भवन जैसे प्रमुख सामाजिक बुनियादी ढांचे भी हैं। यह पहल सार्वजनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देते हुए कुशल निर्माण कार्यबल तैयार करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Union Minister of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , Ministry of Power and Minister of Housing and Urban Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , Central Public Works Department , CPWD , General Pool Residential Accommodation , GPRA , Viksit Bharat , Skill India Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD