Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार व्यापारियों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए प्रतिबद्धः अनिल ठाकुर

पंजाब ट्रेडर्स कमिशन आबकारी व कर विभाग के चेयरमैन ने जिले के उद्योगों और विभिन्न एसोसिएशनों के साथ की बैठक

Anil Thakur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Jun 2025

Last updated on: Jun 27, 2025, 13:39 IST

पंजाब ट्रेडर्स कमीशन, आबकारी एवं कर विभाग के चेयरमैन अनिल ठाकुर ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स होशियारपुर जिले के विभिन्न व्यापारिक संगठनों और ट्रेड एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की शुरुआत में सहायक कर कमिश्नर परमजीत सिंह और व्यापार मंडल होशियारपुर के प्रधान गोपी चंद कपूर ने चेयरमैन का स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन अनिल ठाकुर ने बताया कि व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुसार वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही के लंबित कर बकाया मामलों को सुलझाने हेतु ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) स्कीम लागू करने के लिए उन्होंने वित्त मंत्री, पंजाब को सिफारिश भेज दी है, और यह योजना जल्द ही लागू की जाएगी। चेयरमैन की ओर से व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी गईं, जिनमें से कई का समाधान मौके पर ही विभागीय अधिकारियों के सहयोग से कर दिया गया। 

शेष जटिल मामलों को जीएसटी काउंसिल के माध्यम से हल कराने का भरोसा भी दिलाया गया। श्री ठाकुर ने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे अपने संबंधित क्षेत्रों में टैक्स भुगतान में सहयोग करें ताकि राज्य के राजस्व में वृद्धि हो सके।उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार व्यापारियों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में व्यापार मंडल और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सोमनाथ बंगड़, प्रेम चंद जैन, अजय सैनी, अजय भाटिया, बॉबी कौशल, राजेश जैन, मुनीष नंदा, प्रेम सैनी, मोहन लाल ढींगरा, चंद्र मोहन, जग रूप सिंह धामी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। वहीं, विभागीय स्तर से उप कमिश्नर स्टेट टैक्स जालंधर मंडल दरवीर राज, संयुक्त निदेशक-कम-उप कमिश्नर स्टेट टैक्स दलजीत कौर, स्टेट टैक्स अधिकारी संदीप कुमार, जगरूप सिंह, नीतिका अग्रवाल, डीएस चीमा,  अमरजीत, राधा रमन,  गगनदीप सिंह, रघु रैना व सहायक राज कर अधिकारी जसजीत कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Anil Thakur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD